Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

बंगलुरु हवाईअड्डे से आबू धाबी के लिए उड़ान भरते ही विमान में आई खराबी, वापस उसी एयरपोर्ट पर कराई इमरजेंसी लैंडिंग

Etihad Airways Flight Bengaluru Airport

Bengaluru News: बंगलुरु हवाईअड्डे से रविवार रात को 200 यात्रियों को लेकर उड़े एतिहाद के विमान की वापस इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। विमान में उड़ान भरने के बाद केबिन में प्रेशर कम होने की शिकायत की गई थी। हालांकि विमान को सुरक्षित हवाईअड्डे पर उतारा गया। चार घंटे बाद तकनीकि दिक्कत के दूर होने पर विमान ने दोबारा आबूधाबी के लिए उड़ान भरी।

रविवार रात को 9.07 बजे भरी थी उड़ान

जानकारी के मुताबिक बंगलुरु के केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (केआईए) से एतिहाद एयरवेज की फ्लाइट ईवाई-237 ने बंगलुरु से अबू धाबी के लिए रविवार रात 9.07 बजे उड़ान भरी थी। बताया गया है कि टेक-ऑफ के कुछ मिनट बाद ही कप्तान ने विमान के अंदर केबिन के हवा के दबाव में गिरावट महसूस की।

इसे भी पढ़ें:  'नाटू-नाटू' की Oscar में एंट्री

यह भी पढ़ेंः

उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही आई खराबी

इसके बाद फ्लाइट के पायलटों ने केआईए में एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) टावर से संपर्क किया। साथ ही फ्लाइट को वापस लैंड कराने की अनुमति मांगी। हवाईपट्टी क्लीयर होने के लिए एतिहाद विमान ने नंदी हिल्स क्षेत्र के ऊपर एक चक्कर लगाया और उसके बाद सभी यात्रियों और चालक दल के सदस्यों के साथ रात 10 बजे से पहले इमरजेंसी लैंडिंग की।

इसे भी पढ़ें:  राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, किए बड़े ऐलान

खराबी को ठीक करने में लगे 4 घंटे

लैंडिंग के बाद इंजीनियरों ने विमान का निरीक्षण किया। टीम ने तकनीकि खराबी को ठीक किया। इस दौरान करीब चार घंटे का समय लगा। विमान की जांच के दौरान सभी यात्रियों को हवाईअड्डे पर रोका गया। इसके बाद सभी क्लियरेंस मिलने के बाद विमान ने दोबारा उड़ान भरी।

फेडएक्स के विमान की भी हुई थी इमरजेंसी लैंडिंग

बता दें कि इसी शनिवार (1 अप्रैल) को दिल्ली से दुबई जा रहे फेडएक्स के विमान की भी इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई थी। बताया गया था कि उड़ान भरने के कुछ समय बाद ही विमान से एक पक्षी टकरा गया था। हालांकि लैंडिग के दौरान किसी भी तरह के नुकसान की कोई सूचना सामने नहीं आई थी। घटना के दो घंटे बाद विमान ने वापस उड़ान भरी थी।

इसे भी पढ़ें:  JPC On One Nation One Election: वन नेशन वन इलेक्शन बिल की समीक्षा के लिए गठित जेपीसी में ये 31 सदस्य नियुक्त
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren breaking news today India government news India politics news latest news India national headlines top news India

Join WhatsApp

Join Now