Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

बड़ी ख़बर ! कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 5 आतंकियों को मार गिराया

Published on: 16 June 2023
बड़ी ख़बर ! कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 5 आतंकियों को मार गिराया

प्रजासत्ता नेशनल डेस्क|
उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। सेना और पुलिस की संयुक्त टीम ने पांच आतंकियों को मार गिराया है। फिलहाल, तलाशी अभियान जारी है। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक कश्मीर विजय कुमार ने न्यूज 24 को बताया कि एलओसी क्षेत्र के पास उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के जुमागंड इलाके में हुई मुठभेड़ में पांच विदेशी आतंकवादी मारे गए हैं, जबकि तलाशी अभियान अभी भी जारी है।

आधी रात के दौरान जुमागुंड इलाके में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई थी। कश्मीर जोन पुलिस ने एक ट्वीट में कहा, “कुपवाड़ा जिले के नियंत्रण रेखा के जुमागुंड क्षेत्र में कुपवाड़ा पुलिस के एक विशेष इनपुट पर आतंकवादियों और सेना, पुलिस के संयुक्त दलों के बीच एक मुठभेड़ जारी है।”

बता दें कि शुक्रवार को हुई मुठभेड़ हाल के दिनों में सुरक्षाबलों द्वारा नाकाम किए गए घुसपैठ-रोधी अभियानों की शृंखला का ही हिस्सा है। गुरुवार को इसी अभियान के तहत सेना ने पुंछ सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश को नाकाम किया था, और भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किए थे।

अधिकारियों के मुताबिक, फरवरी के बाद से नियंत्रण रेखा के पार घुसपैठ की 10 बड़ी कोशिशें नाकाम की जा चुकी हैं – यह इस बात का संकेत है कि पाकिस्तान कैसे आतंकवादियों को जम्मू एवं कश्मीर में घुसाने की कोशिश कर रहा है।

Aaj Ki Khabrenbreaking news todaydaily news IndiaEnforcement DirectorateIndia government newsIndia politics newslatest hindi newslatest news Indianational headlinesnewsnews update todaypriyanka gandhisamachar todaytoday news Hinditop headlines todaytop news India

Join WhatsApp

Join Now