Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

बेटी ने सुसाइड करने से रोका तो पिता ने घोंट दिया गला

Jammu Kashmir: जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में पांच दिन पहले हुई 8 वर्षीय बच्ची के हत्या मामले का पुलिस ने सोमवार को खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मृतका के पिता मोहम्मद इकबाल खटाना को गिरफ्तार किया है। इकबाल पेशे से ड्राइवर है। उसने बेटी की हत्या की बात कबूली है।

बेटी पीछे-पीछे पिता के साथ गई

Kullu Dussehra 2026 Celebration

दरअसल, कुपवाड़ा जिले में लोलाब क्षेत्र के खुरहामा गांव में इकबाल का घर है। उसका पत्नी नगीना बेगम से अक्सर झगड़ा होता था। 29 मार्च को भी उसका पत्नी के साथ विवाद हुआ। इस पर उसने सुसाइड करने का फैसला लिया।

उसने घर से चाकू उठाया और पंक्चर टायर को ठीक कराने का बहाना बनाकर घर से बाहर निकल गया। लेकिन पिता के पीछे-पीछे उसकी इकलौती बेटी उजमा भी चल पड़ी। इकबाल ने उसे घर लौटने के लिए कहा, लेकिन वह नहीं मानी।

करीब 45 मिनट तक उजमा अपने पिता इकबाल के साथ रही। इस पर इकबाल ने सोचा कि यदि उसकी बेटी साथ में रही तो वह सुसाइड नहीं कर पाए। उसने कैंडी खरीदने के लिए उजमा को 10 रुपए भी दिए। लेकिन उसने जाने से इंकार कर दिया।

पड़ोसी के घर में फेंका शव

कुपवाड़ा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक योगुल मन्हास ने बताया कि गुस्से में आकर इकबाल ने उसका गला घोंट दिया। इससे उजमा की मौत हो गई। इसके बाद बेटी के शव को पड़ोसी के घर में फेंक दिया। ताकि हत्या का इल्जाम उन पर आ सके। इसके बाद इकबाल घर लौट आया।

उसके घर लौटने पर पत्नी ने बेटी के बारें में पूछा तो उसने मना कर दिया। कहा कि उजमा उसके साथ नहीं थी। पत्नी ने पुलिस स्टेशन जाकर उजमा की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने जांच आगे बढ़ाई तो पता चला कि इकबाल और उजमा को एक साथ चार लोगों ने देखा था। यहीं उसका झूठ पकड़ा गया। इसके बाद लड़की के शव को बरामद किया गया।

यह भी पढ़ें: 

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now