Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

भाजपा ने राजस्थान समेत चार राज्यों के अध्यक्ष बदले, जानें किसे मिली जिम्मेदारी

Published on: 23 March 2023
BJP Mission 2024 BJP State Presedent

BJP Mission 2023: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने गुरुवार के दिल्ली, राजस्थान, बिहार और उड़ीसा में नए प्रदेश अध्यक्षों की नियुक्ति की है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह की ओर से चारों राज्यों के लिए नए प्रदेश अध्यक्ष का पत्र जारी किया गया है। भाजपा केंद्रीय नेतृत्व के इस कदम को लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों (BJP Mission 2023) के तहत माना जा रहा है। राजस्थान में सीपी जोशी और दिल्ली में वीरेंद्र सचदेवा को भाजपा की कमान मिली है।

इन राज्यों में ये होंगे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष

जानकारी के मुताबिक भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह की ओर से दिल्ली, राजस्थान, बिहार और उड़ीसा में नए भाजपा प्रदेश अध्यक्षों की नियुक्ति के पत्र जारी किए गए हैं। पत्र के मुताबिक सीपी जोशी अब राजस्थान में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष होंगे, जबकि दिल्ली प्रदेश भाजपा की कमान वीरेंद्र सचदेवा को सौंपी गई है।

मनमोहन सामल को उड़िशा का पार्टी प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं सम्राट चौधरी बिहार में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष होंगे। भाजपा की ओर से जारी पत्र के अनुसार सभी की नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू की गई है।

तत्काल प्रभाव से जारी हुई नियुक्ति

बिहार के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल का कार्यकाल पूरा हो गया था। वहीं भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व की ओर से बिहार में खास वर्ग को साधने के लिए उठाया गया कदम माना जा रहा है। लिहाजा पार्टी ने सम्राट चौधरी पर दाव खेला है।

राजस्थान में सतीश पुनिया की जगह सीपी जोशी को कमान

राजस्थान में भाजपा ने सीपी जोशी को प्रदेश की कमान सौंपी है। जोशी राजस्थान के चित्तौड़गढ़ से भाजपा सांसद हैं। अभी तक सतीश पुनिया राजस्थान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष थे। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष की ओर से 23 मार्च यानी आज सीपी जोशी के नाम का ऐलान किया गया है। मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि वसुंधरा राजे खेमे के विधायक सतीश पुनिया को काफी दिनों से हटाए जाने की मांग हो रही थी।

दिल्ली में वीरेंद्र सचदेवा संभालेंगे प्रदेश अध्यक्ष का पद

दिल्ली में वीरेंद्र सचदेवा को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के पद पर तैनात किया गया है। इनसे पहले आदेश गुप्ता दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पद पर थे। दिल्ली एमसीडी चुनाव में पूर्व दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष के क्षेत्र में ही पार्टी को हार का सामना करना पड़ा था। इतना ही नहीं एक रिपोर्ट में कहा गया है कि भाजपा उस सीट पर भी हारी थी, जहां आदेश गुप्ता रहते हैं। इन सब को देखते हुए पार्टी हाईकमान ने प्रदेश अध्यक्ष को बदला है।

उड़ीसा में मनमोहन सामल होंगे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष

उड़ीसा में पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने मनमोहन सामल को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। इनसे पहले उड़ीसा भाजपा की कमान समीर मोहंती के हाथों में थी। बताया गया है कि 2024 लोकसभा चुनावों को देखते हुए भाजपा ने मनमोहन को तैनाती दी है। एक मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि मनमोहन राज्य की धामनगर विधानसभा से विधायक भी रहे हैं। साथ ही बीजेडी और भाजपा गठबंधन की सरकार में मंत्री पद भी संभाल चुके हैं।

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now