Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

भारत अमेरिका से खरीदेगा MQ-9 Reaper ड्रोन, रक्षा मंत्रालय ने लगाई मुहर

भारत अमेरिका से खरीदेगा MQ-9 Reaper ड्रोन, रक्षा मंत्रालय ने लगाई मुहर

प्रजासत्ता नेशनल डेस्क|
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अगुवाई में रक्षा अधिग्रहण परिषद या डीएसी ने गुरुवार को अमेरिका से प्रीडेटर (MQ-9 Reaper) ड्रोन प्राप्त करने के सौदे को मंजूरी दे दी। अब कैबिनेट समिति द्वारा इस सौदे पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा। 15 ड्रोन भारतीय नौसेना को मिलेंगे। जिन्हें समुद्र की निगरानी में तैनात किया जाएगा।


ड्रोन MQ-9 को अमेरिकी रक्षा कंपनी जनरल एटॉमिक्स ने बनाया है। इसका निशाना सटीक है। ड्रोन में मिसाइल को फिट किया जा सकता है। इसके जरिए छोटे-छोटे टारगेट को तबाह किया जा सकता है। दावा है कि अमेरिका ने इस तरह के ड्रोन का इस्तेमाल अल-कायदा चीफ अल जवाहिरी पर हमला करने में किया था।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

भारत के पास वर्तमान में दो प्रीडेटर ड्रोन हैं। इन्हें एक अमेरिकी फर्म से लीज पर लिए गए थे और वे हिंद महासागर क्षेत्र में गतिविधियों पर नजर रखने के लिए नौसेना की मदद कर रहे हैं।

Aaj Ki Khabrenbreaking news todaydaily news IndiaEnforcement DirectorateIndia government newsIndia politics newslatest hindi newslatest news Indianational headlinesnewsnews update todaypriyanka gandhisamachar todaytoday news Hinditop headlines todaytop news India

Join WhatsApp

Join Now