Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

भारत-चीन के सैनिक 12 सितंबर तक लद्दाख के गोगरा-हॉट स्प्रिंग्स से पूरी तरह से पीछे हटेंगे

भारतीय सेना के जवानों ने चीनी सैनिकों की घुसपैठ की कोशिश को नाकाम

नई दिल्ली: भारत और चीन के सैनिक गोगरा-हॉट स्प्रिंग्स से पूरी तरह से पीछे हटेंगे। पूर्वी लद्दाख में दो साल से अधिक समय से जारी गतिरोध को समाप्त करने की दिशा में भारत और चीन ने अहम कमदम उठाया है। दोनों देशों की सेना वहां से हटने लगी है।

विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को एक बयान जारी कर कहा कि गोगरा-हॉट स्प्रिंग्स में दोनों पक्षों द्वारा बनाए गए सभी अस्थायी ढांचे और संबद्ध बुनियादी ढांचे को ध्वस्त और परस्पर सत्यापित किया जाएगा। विदेश मंत्रालय के प्रवक्‍ता अरिंदम बागची ने एक बयान में कहा कि दोनों पक्ष इस बात पर रजामंद हुए है कि क्षेत्र में बनाए गए सभी अस्‍थायी ढांचों और अन्‍य बुनियादी ढांचों को तोड़ा जाएा और दोनों पक्ष पारस्‍परिक रूप से इसकी पुष्टि करेंगे.

Kullu Dussehra 2026 Celebration

यह समझौता सुनिश्चित करता है कि इस क्षेत्र में एलएसी का दोनों पक्षों द्वारा कड़ाई से पालन और सम्मान किया जाएगा, और यह कि यथास्थिति में एकतरफा बदलाव नहीं होगा। बयान में कहा गया, “पीपी-1एस पर गतिरोध के समाधान के साथ, दोनों पक्ष बातचीत को आगे बढ़ाने और एलएसी के साथ शेष मुद्दों को हल करने और भारत-चीन सीमा क्षेत्रों में शांति बहाल करने के लिए पारस्परिक रूप से सहमत हुए।

ये डेवलपमेंट भारतीय और चीनी सेनाओं द्वारा घोषणा के एक दिन बाद आया है। दोनों देशों की सेनाओं ने गोगरा-हॉट स्प्रिंग्स पेट्रोलिंग पॉइंट 15 से हटना शुरू कर दिया है, जहां दोनों पक्ष दो साल से अधिक समय से गतिरोध में बंद हैं।

भारत और चीन गलवान क्षेत्र से अब तक अलग होने में सफल रहे हैं, जहां जून 2020 में दोनों पक्षों के सैनिकों के बीच भयंकर झड़प हुई थी, जिसमें 20 भारतीय सैनिकों ने देश के लिए अपने प्राणों की आहुति दी थी। 40 से अधिक चीनी सैनिक मारे गए या घायल हुए थे।

दोनों पक्षों ने इस क्षेत्र (गोगरा-हॉट स्प्रिंग्स) में चरणबद्ध, समन्वित और सत्यापित तरीके से आगे की तैनाती को रोकने के लिए सहमति व्यक्त की है। जिसके परिणामस्वरूप दोनों पक्षों के सैनिकों को अपने-अपने क्षेत्रों में वापस कर दिया गया है, श्री बागची ने कहा, दोनों के एक दिन बाद दोनों पक्षों ने सैन्य वार्ता के 16वें दौर के परिणाम की घोषणा की।
–न्यूज़ 24–

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now