Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

भारत जोड़ो यात्रा के पंजाब पहुंचते ही स्वर्ण मंदिर पहुंचे राहुल गांधी

RAHUL GANDHI IN GOLDEN TEMPLE

Bharat Jodo Yatra: भारत जोड़ो यात्रा के पंजाब में प्रवेश करते ही कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में दर्शन किए। भारत जोड़ो यात्रा हरियाणा के अंबाला से निकलकर पंजाब पहुंची। बुधवार से पंजाब में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा भ्रमण करेगी।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

पंजाब पहुंचने के बाद जयराम रमेश ने ट्वीट कर कहा कि अमृतसर में सबसे पवित्र स्वर्ण मंदिर की तीर्थ यात्रा के साथ इसे शुरू करने का कोई बेहतर तरीका नहीं हो सकता है। आज दोपहर कोई पदयात्रा नहीं होगी।

12 और 13 जनवरी को दोपहर 1 बजे के बाद नहीं होगी यात्रा

अंबाला में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए रमेश ने कहा कि लोहड़ी समारोह के मद्देनजर 12 और 13 जनवरी को दोपहर एक बजे के बाद पंजाब में कोई पदयात्रा नहीं होगी। यात्रा 14 जनवरी को फिर शुरू होगी। राहुल गांधी 15 जनवरी को जालंधर में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करेंगे।

7 सितंबर को कन्याकुमारी से शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा 30 जनवरी को गांधी द्वारा श्रीनगर में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ समाप्त होगी। यात्रा अब तक तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश से गुजर चुकी है।

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now