Prajasatta Side Scroll Menu

‘भारत की तरफ निगाह करने की हिम्मत मत करना…’, कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला ने ट्वीट कर PAK के पूर्व मंत्री शेख रशीद को दिया जवाब

Rajeev Shukla 2

New Delhi: पाकिस्तान के पूर्व आतंरिक मंत्री और बड़बोले नेता शेख रशीद अहमद ने सोमवार को भारत को परमाणु हमले की धमकी दी थी। उसकी इस धमकी पर कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला ने ट्विट के जरिए जवाब दिया है। सांसद राजीव ने शेख रशीद को पहले अपना घर बचाने की सलाह दी। साथ ही चेतावनी भी दी कि भारत की तरफ आंख उठाकर देखने की हिम्मत भी मत करना।

कांग्रेस नेता ने अपने ट्विट में लिखा कि पहले रावलपिंडी में अपना घर बचाओ शेख रसीद साहेब। जो सरकार आती है, उसमें चमचागिरी करके घुस जाने में आप माहिर हैं। भारत की तरफ निगाह करने की हिम्मत भी मत करना।

शेख रशीद ने कहा- कौम मरने और मारने के लिए तैयार

शेख रशीद ने पाकिस्तान की एक रैली में कहा कि आवाम जिंदा हो चुकी है। कौम मरने और मारने के लिए तैयार है। जब मैंने बालाकोट में कहा था, हिंदुस्तान वालो! हमारे पास ऐसे मसाले हैं, ना बिरला मंदिर की घंटी बजेगी और ना हिंदुस्तान में घास उगेगी। सारी दुनिया में यह ऐलान करना चाहते हैं कि हम भूखे रह लेंगे। हम नंगे रह लेंगे। लेकिन ये 24 करोड़ कौम जिंदा है। ये लड़ेगी-मरेगी पाकिस्तान के लिए।

इसे भी पढ़ें:  Tata Consultancy Services ने 30 हजार कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया, आगे भी छंटनी जारी रहेगी?

यह भी पढ़ें:

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren breaking news today India government news India politics news latest news India national headlines top news India

Join WhatsApp

Join Now