Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

बिहार में बड़ा रेल हादसा, एक-दूसरे पर चढ़े 55 डिब्बे

बिहार में बड़ा रेल हादसा, एक-दूसरे पर चढ़े 55 डिब्बे

प्रजासत्ता नेशनल डेस्क|
बिहार में बड़ा रेल हादसा हुआ है। गया-कोडरमा रेलखंड पर स्थित गुरपा स्टेशन के पास बुधवार सुबह कोयले से लदी मालगाड़ी ब्रेक फेल होने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में मालगाड़ी के लगभग 55 डब्बे एक-दूसरे के ऊपर चढ़ गए। घटना होते ही आस-पास के इलाकों में जोरदार आवाज सुनाई दिया, जिससे अफरातफरी मच गई।

हादसा गुरपा स्टेशन पर हुआ है। ये हादसा आज सुबह 6:24 बजे बजे हुआ। इस रूट पर ट्रेनों का परिचालन पूरी तरह ठप हो गया है। पैसेंजर ट्रेनें पास के स्टेशनों पर ही रोक दी गई हैं। हालाकि इस हादसे में ड्राइवर व गार्ड सुरक्षित हैं।दरअसल मालगाड़ी हजारीबाग टाउन से कोयला लेकर आ रही थी। गया रेलखंड पर गुरपा स्टेशन के पास अचानक ट्रेन हादसे का शिकार बना। मालगाड़ी में 58 डिब्बे थे जिसमें 55 डिब्बे पटरी से उलट गये। वहीं हादसे से हड़कंप मच गया। आनन-फानन में आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

दुर्घटना के दौरान इतनी भीषण आवाज हुई कि करीब चार-पांच किलोमीटर क्षेत्र के लोग सहम गए और घटनास्थल की ओर दौड़ भागे। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, मालगाड़ी का ब्रेक फेल हो गया था। हादसे के करीब 3 घंटे बाद एक जेसीबी मशीन मौके पर पहुंची और मलबा को हटाने का काम शुरू कर दिया गया। कहा जा रहा है कि अपलाइन का ट्रैक भी उखड़ गया है। बिजली के कई खंभे टूट गए और ट्रेक्शन तार भी क्षतिग्रस्त हो गया है।

बता दें कि मालगाड़ी हादसे के बाद से इस रूट की सभी गाड़ियों का आवागमन बाधित हो गया। गया स्टेशन पर अब भारी तादाद में यात्री अपना टिकट कैंसिल कराने के लिए स्टेशनों का चक्कर काट रहे हैं। इस हादसे से झारखंड और बिहार दोनों जगहों पर यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है।

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now