Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

ब्रेकिंग! गोवा तट पर MiG 29K लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त, बाल-बाल बचा पायलट

Published on: 12 October 2022
MiG Fighter Aircraft Crashed

प्रजासत्ता नेशनल डेस्क |
गोवा में बुधवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। नियमित उड़ान के दौरान एक मिग 29K लड़ाकू विमान गोवा तट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। भारतीय नौसेना के अनुसार, ‘एक मिग 29K लड़ाकू विमान गोवा तट पर नियमित उड़ान के दौरान तकनीकी खराबी आने के कारण समुद्र के ऊपर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। पायलट को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और पायलट की हालत स्थिर बताई जा रही है।’

विमान में खराबी आने के तुरंत बाद पायलट ने एयर ट्रैफिक कंट्रोलर (एटीसी) को समस्या की सूचना दी थी। पायलट को बचाने के लिए गोवा में नौसेना के एयरबेस से एक एडवांस लाइट हेलीकॉप्टर भेजा गया था। घटना के कारणों की जांच के लिए एक बोर्ड ऑफ इंक्वायरी (बीओआई) को आदेश दिया गया है।

जानकारी अनुसार विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद पायलट बाहर निकलने में कामयाब हो गया, जिससे उसकी जान बच गई। भारतीय नौसेना ने इस मामले में जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। अधिकारियों ने बताया कि यह हादसा उस वक्त हुआ जब तकनीकी खराबी आने के बाद विमान वापस बेस लौट रहा था।

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now