Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

ब्वॉयफ्रेंड से ब्याह रचाने कनाडा से हरियाणा आई युवती, प्रेमी ने सिर में मारी गोलियां, खेत में दफनाया शव

Haryana Crime News

Haryana Crime News: प्रेमी से शादी के लिए कनाडा से हरियाणा आना एक युवती को भारी पड़ गया। पिछले साल जून में प्रेमी ने युवती की गोली मारकर हत्या कर दी थी और शव को अपने खेत में दफना दिया था। मामले की जांच कर रही भिवानी की अपराध जांच एजेंसी (सीआईए) ने बुधवार को इसका खुलासा किया।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

पुलिस ने बताया कि युवती अपने प्रेमी से शादी के लिए कनाडा से भारत आई थी। मृतका की पहचान 23 साल की नीलम के रूप में की गई है। आईईएलटीएस परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद नीलम जनवरी 2022 में एजुकेशन वीजा पर कनाडा गई थी।।

आरोपी प्रेमी को पुलिस ने यूपी से दबोचा

पुलिस के मुताबिक, आरोपी को 2 अप्रैल को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ के दौरान आरोपी सुनील ने मोनिका का अपहरण करने और उसकी हत्या करने की बात कबूली है। उसकी निशानदेही पर ही पुलिस ने उसके खेत से नीलम का कंकाल बरामद किया।

सीआईए-2 भिवानी के प्रभारी रविंद्र कुमार के मुताबिक, आरोपी सुनील पहले से शादीशुदा था और उसके दो बच्चे भी हैं। पुलिस के मुताबिक, हत्या की वारदात को अंजाम देने से एक महीने पहले यानी मई 2022 में सुनील ने गाजियाबाद के एक मंदिर में मोनिका से शादी की थी।

नीलम की बहन ने दर्ज कराई थी शिकायत

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नीलम की बहन रोशनी ने पिछले साल जून में अपनी बहन के गुमशुदा होने की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने अपहरण का मामला तो दर्ज कर लिया, लेकिन शिकायत के बाद कथित तौर पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। इस बीच कार्रवाई न होने से परेशान नीलम के परिजन हरियाणा के गृह मंत्री से मिले, जिसके बाद मामले की जांच अपराध जांच एजेंसी को ट्रांसफर किया गया।

10 फीट गहर गड्डे से निकाला कंकाल

आरोपी सुनील से पूछताछ के दौरान पता चला कि उसने पिछले साल जून में नीलम के सिर में गोली मारकर उसकी हत्या कर दी थी। सीआईए ने बताया कि मोनिका का कंकाल गनौर के गढ़ी-झंझरा मार्ग के नजदीक मंगलवार को बरामद किया गया। अधिकारियों ने नीलम के कंकाल को सुनील के खेत में 10 फुट गहरा गड्डा खोदकर निकाला। अवशेषों को पोस्टमॉर्टम के लिए सोनीपत सिविल अस्पताल भेजा गया है।

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now