Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Congress MP Santokh Singh: भारत जोड़ो यात्रा में कांग्रेस MP की मौत

Congress MP Santokh Singh

Congress MP Santokh Singh: जालंधर से कांग्रेस सांसद चौधरी संतोख सिंह का शनिवार सुबह पंजाब के फिल्लौर में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान निधन हो गया। वह यात्रा में राहुल गांधी के साथ चल रहे थे, तभी अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

कांग्रेस नेता (Congress MP Santokh Singh) को फगवाड़ा के विर्क अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। खबर मिलते ही राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा से निकल कर अस्पताल पहुंचे।

इसे भी पढ़ें:  जयराम रमेश बोले- आज महाशिवरात्रि...चुप्पी तोड़िए प्रधानमंत्रीजी

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ट्विटर पर पंजाबी में कांग्रेस सांसद के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने लिखा, “जालंधर से कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी की असामयिक मृत्यु से मुझे गहरा दुख हुआ है.. भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।”

बता दें कि भारत जोड़ो यात्रा पिछले साल 7 सितंबर को कन्याकुमारी से शुरू हुई और 30 जनवरी को जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में समाप्त होगी।

Aaj Ki Khabren breaking news today India government news India politics news latest news India national headlines top news India

Join WhatsApp

Join Now