Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

चुनावी नतीजों के बीच राकेश टिकैत ने दिया बड़ा बयान

भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता और किसान नेता राकेश टिकैत

प्रजासत्ता नेशनल डेस्क|
उत्तर प्रदेश सहित पांच राज्यों के रूझान लगभग सभी सीटों के आ गए हैं। देश के सबसे बड़े सूबे यूपी में बीजेपी को पूर्ण बहुमत मिलता दिख रहा है तो पंजाब में आप की सरकार बनने की उम्मीद है। मतगणना के बीच भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता और किसान नेता राकेश टिकैत ने बड़ा बयान दिया है।

राकेश टिकैत ने बिना नाम लिए बीजेपी पर हमला बोला। दरअसल उन्होंने कहा है कि जनता इनसे नाराज है और असर कुछ तो दिखाई देगा। उन्होंने बिना किसी पार्टी का नाम लिए चुनावी नतीजों कहा कि “लड़ाई तब होती है जब चोर बेईमान हो जाते हैं। ये चोरी करते हैं, बेईमान भी है और गुंडे भी हैं।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

राकेश टिकैत ने आगे कहा कि इनसे जनता नाराज हैं और कह रही है कि इनकी पार्टी इस बार नहीं जीतेगी। उन्होंने कहा कि चुनाव के रिजल्ट में जनता की नाराजगी का पता चलेगा। बता दें कि यूपी में हाल ही में सात चरणों के तहत 403 सीटों पर चुनाव संपन्न हुआ है। 18वीं विधानसभा के लिए 10 फरवरी से 7 मार्च तक सात चरणों में वोटिंग हुई। वहीं आज चुनाव के नतीजे आ जाएंगे

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now