Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

देश में 24 घंटे में कोरोना के आए 188 नए केस

Coronavirus In Delhi

Corona Update: वैश्विक महामारी कोरोना (Covid 19 Cases) से चीन में जहां हाहाकार मचा है। पिछले कुछ दिनों से चीन, दक्षिण कोरिया, अमेरिका और जापान सहित कई देशों में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। वहीं इस मोर्चो पर भारत के लिए आज भी राहत भरी की खबर आई है। देश में धीरे-धीरे कोरोना खत्म होने की कगार पर पहुंच गया है। वायरस कोरोना संकट काफी कम हो गए हैं। पिछले एक महीने से कोरोना के ग्राफ में लगातार गिरावट देखी जा रही है। हालांकि कल के मुकाबले आज देश में कोरोना के मामले में थोड़ी तेजी हुई है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

बीते 24 घंटों में देश कोरोना के 188 नए मामले सामने आए हैं। जबकि इस दौरान कोरोना संक्रमण की वजह से तीन लोगों की मौत की खबर आई है। इससे पहले बुधवार को देश में कोरोना संक्रमण के 175 नए मामले सामने आए थे। जबकि किसी भी मरीजों की मौत नहीं हुई थी। इस तरह कल के मुकाबले आज कोरोना संक्रमण की संख्या में 13 की तेजी दर्ज की गई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज सुबह (5 January 2023) जारी आंकड़े के मुताबिक बीते 24 घंटे में देश में कोरोना संक्रमण के 188 नए केस सामने आए। इस दौरान 201 लोग कोरोना वायरस के संक्रमण को मात देने में कामयाब रहे। इसके साथ ही देश में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या घटकर 2 हजार 554 रह गई है। पिछले 24 घंटे में एक्टिव केस की संख्या में 16 की कमी दर्ज की गई है।

इसके साथ ही देश में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 46 लाख 79 हजार 319 हो गई है। जबकि ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर कुल 4 करोड़ 41 लाख 46 हजार 055 पहुंच गई है। वहीं देश में अब तक कुल 5 लाख 30 हजार 710 लोग कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से दम तोड़ चुके हैं।

देश में अबतक कोरोना की ताजा स्थिति (India Corona Updates)

अभी कुल एक्टिव केस- 2 हजार 554
अबतक कुल संक्रमित- 4 करोड़ 46 लाख 80 हजार 319
अबतक कुल डिस्चार्ज- 4 करोड़ 41 लाख 46 हजार 055
अबतक कुल मौतें- 5 लाख 30 हजार 710

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। देश में अब रिकवरी रेट बढ़कर 98.80 फीसदी पहुंच गया है। डेली पॉजिटिविटी रेट 0.17% और वीकली पॉजिटिविटी रेट 0.15% है। जबकि मृत्यु दर 1.19 फीसदी पर बरकरार है। वहीं सक्रिय मामलों में कुल संक्रमणों का 0.01 प्रतिशत शामिल है। मंत्रालय की वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के मुताबिक, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक करीब कोविड-19 रोधी टीकों की 220.12 करोड़ से ज्यादा खुराक दी जा चुकी है।

आपको बता दें कि भारत में 9 अगस्त 2020 को कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे। पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 25 जनवरी को संक्रमण के कुल मामले चार करोड़ के पार हो गए थे।

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now