Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

देशभर में आज मनाया जा रहा है जन्माष्टमी का पावन त्योहार

देशभर में आज मनाया जा रहा है जन्माष्टमी का पावन त्योहार

प्रजासत्ता नेशनल डेस्क|
आज कृष्ण कन्हैया का जन्मदिन है। इस मौके पर देशभर में आज जन्माष्टमी का पावन त्योहरा मनाया जा रहा है। जन्माष्टमी का पर्व भाद्र मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है। इस खास मौके पर मथुरा के साथ-साथ देश के कृष्णा मंदिरों में सुबह से ही ‘हरे रामा हरे कृष्णा’ के जयकारे गुंज रहे हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी समेत देश के तमाम बड़े नेताओं ने देशवासियों को जन्माष्टमी की बधाई दी है।

पौराणिक कथाओं के मुताबिक श्री कृष्ण भगवान विष्णु के सबसे शक्तिशाली मानव अवतारों में से एक है। जन्माष्टमी का त्यौहार सद्भावना को बढ़ाने और दुर्भावना को दूर करने को प्रोत्साहित करता है। मान्यता है कि इस दिन पूरे श्रृद्धा भाव से पूजा करने से भगवान सबकी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। जिन लोगों की कुंडली में चंद्रमा कमजोर होता है उनके लिए यह व्रत करना बहुत ही फायदेमंद होता है साथ ही संतान प्राप्ति के लिए यह व्रत करना बहुत अच्‍छा होता है।

इसे भी पढ़ें:  आज नहीं होगा मेयर का चुनाव, पार्षदों के बीच हाथापाई, सदन के अंदर चली कुर्सियां

इस मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देशवासियों को जन्माष्टमी की बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा है ‘जन्‍माष्‍टमी के शुभ अवसर पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। भगवान कृष्‍ण की जीवन लीला से लोक-कल्‍याण हेतु निष्काम कर्म करने की शिक्षा मिलती है। मेरी कामना है कि यह पावन पर्व हम सभी को मन, वचन और कर्म से सबके हित को प्राथमिकता देने की प्रेरणा प्रदान करे।’

इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि, ‘सभी देशवासियों को जन्माष्टमी के पावन-पुनीत अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं। भक्ति और उल्लास का यह उत्सव हर किसी के जीवन में सुख, समृद्धि और सौभाग्य लेकर आए। जय श्रीकृष्ण!’

इसे भी पढ़ें:  भारत में इस साल का सबसे बड़ा उछाल, पिछले 24 घंटे में कोरोना के करीब 40 हजार नए केस
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren breaking news today India government news India politics news latest news India national headlines top news India

Join WhatsApp

Join Now