Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

देशभर में विजय दशमी की धूम, पीएम मोदी समेत तमाम नेता दे रहे हैं बधाई

देशभर में विजय दशमी की धूम, पीएम मोदी समेत तमाम नेता दे रहे हैं बधाई

भारत समेत दुनियाभर में दशहरा यानी विजयदशमी के त्योहार का धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस मौके पर लोग एक दूसरे को विजयादशमी की बधाई दे रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी (PM Narendra Modi) समेत बड़े नेता विजयदशमी के मौके पर देश देशवासियों बधाई दे रहे हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा कि ‘सभी देशवासियों को विजय के प्रतीक-पर्व विजयादशमी की बहुत-बहुत बधाई। मेरी कामना है कि यह पावन अवसर हर किसी के जीवन में साहस, संयम और सकारात्मक ऊर्जा लेकर आए।’

Kullu Dussehra 2026 Celebration

इससे पहले पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा कि मुझे खुशी है कि एम्स बिलासपुर राष्ट्र को समर्पित होगा। यह क्षेत्र के लोगों के लिए बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं सुनिश्चित करेगा

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी देशवासियों को ‘विजयादशमी’ की बधाई दी है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है कि टसमस्त देशवासियों को ‘विजयादशमी’ की हार्दिक शुभकामनाएं। बुराई पर अच्छाई, अधर्म पर धर्म और असत्य पर सत्य की जीत का यह महापर्व सभी के जीवन में नई ऊर्जा व प्रेरणा का संचार करे। जय श्री राम!’

वहीं, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उत्तराखंड के चमोली में विजयादशमी के अवसर पर ‘शस्त्र पूजा’ की। और देशवासियों को बधाई दी।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी ने ट्वीट कर देशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि ‘नफरत की लंका जले हिंसा का मेघनाद मिटे अहंकार के रावण का अंत हो सत्य और न्याय की विजय हो। समस्त देशवासियों को विजयदशमी की हार्दिक शुभकामनाएं।’

वहीं दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा ‘बुराई पर अच्छाई की और असत्य पर सत्य की जीत के प्रतीक ‘विजय दशमी’ महापर्व की सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। जल्द ही देश के लोग ग़रीबी, बेरोज़गारी, महंगाई और अशिक्षा रूपी रावण का अंत कर देश को आगे बढ़ाएंगे और भारत को दुनिया का नम्बर-1 देश बनाएंगे।’

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now