Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

धर्म परिवर्तन को लेकर चर्च में आदिवासियों ने की तोड़फोड़, एसपी के सिर पर गंभीर चोट

नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ के एक चर्च में धर्मांतरण को लेकर हिंसा हुई। नारायणपुर में आदिवासी समाज में गुस्सा है और वो सड़कों पर उतर आए। प्रदर्शनकारियों ने सोमवार को मौके पर पहुंचे नारायणपुर के एसपी सदानंद कुमार पर हमला कर दिया। इस हमले में उनके सिर पर गंभीर चोट आई।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

बताया जा रहा कि आदिवासी समाज को धर्मांतरण की जानकारी मिली थी। जिसे लेकर समाज के लोग भड़क गए। आरोप है कि इस दौरान धर्म विशेष के लोगों ने उनके साथ मारपीट की. इसमें कई लोग घायल हो गए।

विरोध बढ़ गया और भीड़ ने एक चर्च में तोड़फोड़ करने की कोशिश की। भीड़ को शांत करने की कोशिश करने वाले नारायणपुर के पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।

एसपी सदानंद कुमार ने कहा “आज हमने कलेक्टर कार्यालय में आदिवासी समुदाय के नेताओं के साथ बैठक की, जहां हमने उन्हें अपना विरोध शांतिपूर्ण रखने के लिए कहा। लेकिन कुछ लोग चर्च पर हमला करने के लिए गए। पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें शांत रहने के लिए मनाने की कोशिश की। अचानक मुझ पर पीछे से हमला किया गया, जिससे मैं घायल हो गया। आगे की जांच जल्द ही की जाएगी।

बता दें कि इस मामले को लेकर पिछले कई दिनों से नारायणपुर जिले में आदिवासी ईसाई प्रदर्शन कर रहे हैं।

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now