Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

दिल्ली एयरपोर्ट ने यात्रियों के लिए जारी की एडवाइजरी

Published on: 7 January 2023
Delhi Airport Visibility

Delhi Fog: दिल्ली एयरपोर्ट ने कम विजिबिलिटी की स्थिति के कारण यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की है। इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट की ओर से शनिवार को यात्रियों को एक परामर्श में कहा कि हवाईअड्डे पर कम दृश्यता के खतरे से निपटने के लिए हवाईअड्डे पर कई प्रक्रियाएं की गई हैं।

उन्होंने कहा कि फिलहाल सभी उड़ान संचालन सामान्य है। अधिकारियों ने कहा कि हालांकि, हवाईअड्डे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे उड़ान के बारे में नवीनतम जानकारी के लिए संबंधित एयरलाइन से संपर्क करें।

46 से ज्यादा फ्लाइट्स हुईं प्रभावित

कोहरे और कम विजिबिलिटी के कारण आज दिल्ली एयरपोर्ट पर कई फ्लाइट्स प्रभावित हुई हैं। खराब मौसम और अन्य संबंधित मुद्दों के कारण दिल्ली हवाई अड्डे से करीब 34 जाने वाले घरेलू फ्लाइट्स प्रभावित हुईं जबकि अगल-अलग जगहों से आने वाली 12 से अधिक फ्लाइट्स प्रभावित हुईं हैं।

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now