Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री सिसोदिया के घर CBI की छापेमारी

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री सिसोदिया के घर CBI की छापेमारी

प्रजासत्ता नेशनल डेस्क|
केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने शुक्रवार सुबह दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के आवास सहित 20 से अधिक स्थानों पर छापेमारी की। सीबीआई के एक अधिकारी के मुताबिक आबकारी नीति मामले में दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के आवास और दिल्ली के तत्कालीन आबकारी आयुक्त अरवा गोपी कृष्ण के परिसर सहित दिल्ली-एनसीआर में 21 स्थानों पर छापेमारी की है।

इससे पूर्व करीबन तीन ट्वीट में मनीष सिसोदिया ने जहां इस बात की जानकारी दी है वहीं उन्होंने केन्द्र सरकार पर भी जमकर बल्ला बोला है। मनीष सिसोदिया ने कहा कि सीबीआई आई है। उनका स्वागत है। हम कट्टर ईमानदार हैं। लाखों बच्चों का भविष्य बना रहे हैं। बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है कि हमारे देश में जो अच्छा काम करता है उसे इसी तरह परेशान किया जाता है। इसीलिए हमारा देश अभी तक नम्बर-1 नहीं बन पाया।

इसे भी पढ़ें:  आज से गिराए जाएंगे क्षतिग्रस्त होटल और घर

एक अन्य ट्वीट में उन्होंने लिखा कि ये लोग दिल्ली की शिक्षा और स्वास्थ्य के शानदार काम से परेशान हैं। इसीलिए दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री और शिक्षा मंत्री को पकड़ा है ताकि शिक्षा स्वास्थ्य के अच्छे काम रोके जा सकें। हम दोनों के ऊपर झूँठे आरोप हैं। कोर्ट में सच सामने आ जाएगा।

Aaj Ki Khabren breaking news today India government news India politics news latest news India national headlines top news India

Join WhatsApp

Join Now