Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

दिल्ली-पुणे विस्तारा फ्लाइट में बम की धमकी, सर्च ऑपरेशन जारी

Published on: 18 August 2023
दिल्ली-पुणे विस्तारा फ्लाइट में बम की धमकी, सर्च ऑपरेशन जारी

प्रजासत्ता नेशनल डेस्क|
दिल्ली एयरपोर्ट पर दिल्ली-पुणे विस्तारा फ्लाइट में बम की धमकी मिली है। एयरपोर्ट पर आइसोलेशन बे में विमान का निरीक्षण चल रहा है। सभी यात्रियों को उनके सामान सहित सुरक्षित उतार लिया गया है।
जीएमआर कॉल सेंटर को आज सुबह करीब 8:53 बजे फ्लाइट में बम होने की कॉल मिली।


समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक शुक्रवार को जीएमआर कॉल सेंटर को दिल्ली से पुणे जा रही विस्तारा की उड़ान में बम होने की सूचना मिली थी। इसके बाद दिल्ली हवाईअड्डे पर आइसोलेशन बे में विमान का निरीक्षण किया जा रहा है। सभी यात्रियों और उनके सामान को विमान से सुरक्षित उतार लिया गया है।

दिल्ली पुलिस ने इस संबंध में इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय (आईजीआई) हवाईअड्डे पर फर्जी कॉल करने वाले कॉलर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

Aaj Ki Khabrenbreaking news todaydaily news IndiaEnforcement DirectorateIndia government newsIndia politics newslatest hindi newslatest news Indianational headlinesNational Newsnewsnews update todaypriyanka gandhisamachar todaytoday news Hinditop headlines todaytop news India

Join WhatsApp

Join Now