Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

दिल्ली से बंगाल तक रामनवमी के जुलूस की धूम

Ram Navami Procession

Ram Navami Procession Updates: रामनवमी के मौके पर देश के अलग-अलग राज्यों में भगवान श्रीराम की भव्य झांकी निकाली जा रही है। दिल्ली से लेकर बंगाल तक सड़कों पर भव्य झांकियां देखने को मिल रही है। बता दें कि रामनवमी को भगवान श्रीराम के प्रकाट्योत्सव के रूप में मनाया जाता है। इस दिन झांकियां निकालने का चलन है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

दिल्ली के जहांगीरपुरी में गुरुवार दोपहर बाद भव्य झांकी निकाली गई। वहीं, पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले में बुधवार शाम रामनवमी की रैली निकाली गई। रैली में स्वामी विवेकानंद सेवा संघ के युवकों को भगवान श्रीराम का नारा लगाते देखा गया। यह रैली हावड़ा के सांकराइल जिले में निकाली गई थी, जहां रामनवमी के जुलूस में सैंकड़ों युवक शामिल हुए।

सुरक्षा के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात

बंगाल समेत अन्य राज्यों में रामनवमी की भव्य शोभायात्रा की सुरक्षा के लिए पुलिस बल को तैनात किया गया है। बंगाल में विश्व हिंदू परिषद पूरे उत्साह के साथ रामनवमी मनाने की तैयारी कर रही है, वहीं हिंदू जागरण मंच पूरे पश्चिम बंगाल में 600 स्थानों पर त्योहार मनाएगा।

भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय सचिव राहुल सिन्हा ने बताया कि इस साल रामनवमी यात्रा में एक करोड़ से ज्यादा लोग शामिल हो रहे हैं। आज 10 हजार से ज्यादा शोभा यात्रा निकाली जानी है। इससे पहले भी प्रदेश में रामनवमी का आयोजन किया गया था लेकिन इसमें अड़ंगा लगा। इस बार रामनवमी बिना किसी बाधा के मनाई जा रही है।

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now