Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

दिल्ली से पेरिस जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग

नई दिल्ली: एयर इंडिया की फ्लाइट का इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। ये फ्लाइट दिल्ली से पेरिस जा रही थी। अभी इस समय फ्लाइट की दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग करवा दी गई है। विमान में कुल 231 यात्री मौजूद थे।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

नागरिक उड्डयन महानिदेशालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि एयर इंडिया B787-800 विमान VT दिल्ली से पेरिस के लिए उड़ान भरने वाली AI143 “स्लैट्स ड्राइव” स्नैग संदेश के कारण एयर टर्नबैक में शामिल थी। अधिकारियों के अनुसार, उड़ान- AI-143 ने दोपहर 1:28 बजे IGI हवाई अड्डे से उड़ान भरी, लेकिन पायलट ने जल्द ही ‘फ्लैप इश्यू’ के कारण आपातकालीन लैंडिंग का अनुरोध किया।

हवाईअड्डे के एक अधिकारी ने कहा कि एयरलाइन के अनुरोध के आधार पर दोपहर 2:03 बजे हवाई यातायात नियंत्रण (एटीसी0) के साथ पूर्ण आपात स्थिति घोषित की गई, जिससे उड़ान को वापस लौटने और हवाईअड्डे पर उतरने की अनुमति मिली।

ये पहला मामला नहीं है जब विमान की इमरजेंसी लैंडिंग हुई हो। इसके पहले भी कई विमानों की ऐसी लैंडिंग हो चुकी है। कुछ दिन पहले ही हैदराबाद से दुबई जा रहे एयर इंडिया के A320 विमान में तकनीकी खराबी आ गई थी। तब उस विमान की मुंबई एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई थी।

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now