Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

DRI ने मुंबई एयरपोर्ट से बरामद की 40 करोड़ रुपये की हेरोइन, दो विदेशी नागरिक गिरफ्तार

Published on: 28 November 2022
arest, Mandi News

नेशनल डेस्क |
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने मुंबई हवाई अड्डे पर अंतरराष्ट्रीय बाजार में 40 करोड़ रुपये मूल्य की 8 किलोग्राम हेरोइन बरामद की है। साथ ही इस मामले में दो विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है।

डीआरआई कस्टम्स के मुताबिक, रविवार को मुंबई एयरपोर्ट पर डीआरआई अधिकारियों ने 40 करोड़ रुपए के ड्रग्स के साथ दो विदेशी नागरिकों को हिरासत में लिया।

टीम को खुफिया जानकारी मिली थी कि दो यात्री ड्रग्स की तस्करी के लिए मुंबई आने वाले हैं, जिसके बाद अधिकारियों ने जाल बिछाया और आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

डीआरआई कस्टम के अधिकारियों के मुताबिक, पूछताछ के बाद अधिकारियों ने दोनों विदेशी नागरिकों के सामान की जांच की। जांच के दौरान उनके बैग से सफेद पाउडर के दो पैकेट पाए, जिनमें से प्रत्येक का वजन 4 किलो था। जांच पड़ताल की गई तो सफेद पाउडर को हेरोइन बताया गया।

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now