Prajasatta Side Scroll Menu

एक तरफा प्यार, लड़की के कॉलेज पहुंच लड़के ने किया ऐसा काम, जानें पूरा मामला

कॉलेज में पड़ा छात्रा का शव

कर्नाटक: बेंगलुरु में एक कॉलेज के अंदर 19 वर्षीय छात्रा की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। इतना ही नहीं हत्या के बाद हत्यारे लड़के ने खुद को सुसाइड करने का प्रयास किया। लेकिन आसपास के लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले किया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सुरक्षित रखवा दिया गया है। युवक का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

 

इसे भी पढ़ें:  तनाव के बीच केजरीवाल और LG की हुई बैठक, CM का आरोप-दिल्ली के काम नहीं हो पा रहे

सोमवार को बेंगलुरु के प्रेसीडेंसी कॉलेज में पवन कल्याण पहुंचा। यहां उसने छात्रा लायस्मिथा को चाकूओं से गोद दिया। जब वह उसी चाकू से अपना जान लेने की कोशिश करने लगा तो आसपास के लोगों व गार्ड ने उसे पकड़ लिया। लायस्मिथा को खून से लथपथ समीप के अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के मुताबिक लयस्मिथा बैंगलोर ग्रामीण स्थित कॉलेज की छात्रा थी। आरोपी भी दूसरे संस्थान का छात्र है। सूत्रों के मुताबिक लड़का मृतका से एक तरफा प्यार करता था। हालांकि पुलिस ने अभी इस बात की पुष्टि नहीं की है। पुलिस एफआईआर दर्ज कर मामले में आगे की जांच कर रही है।

इसे भी पढ़ें:  Painkiller, Antibiotics समेत जरूरी दवाएं आज से 12 फीसदी तक महंगी हुईं

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren breaking news today India government news India politics news latest news India national headlines top news India

Join WhatsApp

Join Now