Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

हाड़ कंपा देने वाली सर्दी से ठिठुर रहे लोग, ऊपर से बारिश बढ़ाएगा मुश्किलें

Published on: 4 January 2023
Aaj Ka Mausam 2

Aaj Ka Mausam: नए साल 2023 के दूसरे दिन बुधवार को भी मौसम का मिजाज तल्ख बना हुआ है। पूरा उत्तर भारत में हाड़ कंपा देने वाले ठंड से भीषण ठंड का प्रकोप जारी है। इस बीच मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में लोगों को ठंड से राहत के आसार नहीं हैं और मौसम का मिजाज इससे भी ज्यादा सर्द हो सकता है।

दिल्ली-एनसीआर समेत जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा राजस्थान, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड समेत कई इलाकों में हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ रही है। जिससे लोगों का हाल बेहाल है। ऊपर धुंध और कहरे ने भी लोगों को मुसिबत में डाल रखा है। धुंध और कोहरे की वजह से कई जगहों पर सुबह के समय विजिबिलिटी शून्य तक पहुंच जा रही है। जिससे आम जन-जीवन के साथ-साथ यातायात काफी प्रभावित हो रहा है। कोहरे की मार सबसे ज्यादा लंबी दूरी की ट्रेनों पर भी पड़ रही है। ट्रेनें भी लेट हो रही है तो हर दिन कई ट्रेनें रद्द भी हो रही है। इससे मुसाफिरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

इन सबके बीच एकबार फिर से गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पहाड़ों पर बर्फबारी (Snowfall) के साथ बारिश की संभावना जतायी जा रही है। वहीं पहाड़ी इलाकों में पहले से ही कई जगहों पर तापमान का पारा गिरकर शून्य से नीचे यानी माइनस में पहुंच चुका है। पानी जम चुका है। जिससे लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

वहीं पहाड़ों से चल रही ठढ़ी हवाओं के कारण उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में सर्दी और बढ़ गई है। पिछले कुछ दिनों से कई जगहों पर शीतलहर जैसे हालात हैं। ठंड का आलम यह है कि लोग दिन में भी घर में कैद रहने को मजबूर हैं।

निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट वेदर (Skymet Weather) के मुतबाकि उत्तरी राजस्थान और हरियाणा के कुछ हिस्सों में कुछ स्थानों पर शीतलहर से लेकर गंभीर शीत लहर की स्थिति हो सकती है। पंजाब और हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में शीत लहर चल सकती है। उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में कोल्ड डे से लेकर अत्यधिक कोल्ड डे की स्थिति संभव है।

पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तर-पश्चिम राजस्थान के कुछ हिस्सों में बहुत घना कोहरा छा सकता है। पूर्वी मध्य प्रदेश,पूर्वी राजस्थान और त्रिपुरा एक-दो जगहों पर घना कोहरा हो सकता है। इन सबके बीच आंध्र प्रदेश, तटीय तमिलनाडु और अंडमान निकोबार द्वीप समूह में हल्की बारिश की संभावना है।

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now