Prajasatta Side Scroll Menu

हिमाचल के नए सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू को दलाई लामा ने भेजा खास संदेश

बोद्ध धर्मगुरु दलाई लामा

सुखविंदर सिंह सुक्खु ने आज हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इसके बाद सुखविंदर सिंह सुक्खू को दुनियाभर से तरह-तरह के संदेश मिले हैं। हिमाचल के सीएम को सबसे खास संदेश मिला है तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा की तरफ से।

इस संदेश में दलाई लामा ने सुखविंदर सिंह सुक्खू को नया मुख्यमंत्री बनने पर बधाई तो दी ही है, साथ ही हिमाचल प्रदेश से अपने खास जुड़ाव का भी जिक्र किया है।

हिमाचल के लोगों की तारीफ
दलाई लामा ने अपने संदेश में लिखा कि भारत मेरे लिए 62 साल से घर है। मैं हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में खुशी-खुशी रह रहा हूं। उन्होंने आगे लिखा कि मैं हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री को भी हमारा मुख्यमंत्री कहकर संबोधित करता हूं।इसके साथ ही तिब्बती धर्मगुरु ने हिमाचल प्रदेश के लोगों के साथ संबंधों और दोस्ती की भी तारीफ की है। दलाई लामा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश ने मेरे और सभी तिब्बती लोगों के प्रति बेहद सौहार्द्रपूर्ण भूमिका निभाई है।

इसे भी पढ़ें:  देशभर के 32 बच्चों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से किया गया सम्मानित

दलाई लामा ने हिमाचल के नए मुख्यमंत्री के लिए सफलता और बेहतर स्वास्थ्य की कामना की है। साथ ही उन्होंने यह भी लिखा है कि वह प्रदेश के लोगों की बेहतरी के लिए काम करें।

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren breaking news today India government news India politics news latest news India national headlines top news India

Join WhatsApp

Join Now