Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

हिमाचल में पीओके पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दिया बड़ा बयान

हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए पहुंचे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की रैली में 'पीओके चाहिए के नारे लगे। लोगों ने रक्षामंत्री से मांग की कि पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर वापस लाइए। इस पर रक्षामंत्री मुस्कुरा दिए और कहा- धैर्य रखिए, धैर्य रखिए। राजनाथ सिंह हिमाचल प्रदेश के वीर जवानों को लेकर बात कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने कश्मीर में धारा 370 हटाने और उससे आतंकवाद में कमी आने की बात कही तो जनता की तरफ से पूछा गया कि पीओके कब वापस लेंगे। इस पर राजनाथ ने कहा, 'धैर्य रखो। रक्षामंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने फैसला किया है कि रक्षा से जुड़े सामान भारत में ही बनाया जाएं। 'मेक इन इंडिया, मेक फॉर वर्ल्ड। आज भारत की गिनती दुनिया के टॉप 25 रक्षा निर्यातकों में होती है। जनसभा को संबोधित करते हुए रक्षामंत्री ने कहा, आजाद भारत में नेताओं की कथनी और करनी में अंतर होने के कारण भारत की राजनीति और नेताओं पर से जनता का विश्वास समाप्त हो गया। इस विश्वास के संकट को चुनौती के रूप में भाजपा ने स्वीकार किया है। हमारे दो प्रधानमंत्री हुए, अटल बिहारी वाजपेयी और नरेंद्र मोदी, दोनों का हिमाचल के साथ भावनात्मक लगाव रहा है। राजनाथ सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी भी आजादी के बाद लंबे समय तक सत्ता में रही, वो जो कुछ भी कर सकते थे उन्होंने किया। मगर हमारे दोनों प्रधानमंत्रियों ने हिमाचल प्रदेश को जितना महत्व दिया उतना किसी और ने नहीं दिया। प्रधानमंत्री की तारीफ करते हुए राजनाथ ने कहा कि इस बात से कोई इनकार नहीं कर सकता कि पीएम मोदी के पीएम बनने के बाद वैश्विक मंच पर भारत की प्रतिष्ठा बढ़ी है। आज अगर भारत वैश्विक मंच पर कुछ कहता है, तो अन्य देश ध्यान से सुनते हैं कि भारत क्या कह रहा है। रक्षामंत्री ने कहा, भाजपा जनता को गुमराह करने वाली राजनीति नहीं करती। चरित्रार्थ राजनीति करती है। पूरे विश्व में आज भारत का डंका बजता है। आतंकवाद को मजबूती से कुचला जा रहा है। डब्ल्यूएचओ ने कोरोना से निपटने के लिए भारत की सराहना अंतरराष्‍ट्रीय मंच पर की। कांग्रेस ने आज तक केवल झूठ की राजनीति की।

हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए पहुंचे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की रैली में ‘पीओके चाहिए के नारे लगे। लोगों ने रक्षामंत्री से मांग की कि पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर वापस लाइए। इस पर रक्षामंत्री मुस्कुरा दिए और कहा- धैर्य रखिए, धैर्य रखिए।

राजनाथ सिंह हिमाचल प्रदेश के वीर जवानों को लेकर बात कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने कश्मीर में धारा 370 हटाने और उससे आतंकवाद में कमी आने की बात कही तो जनता की तरफ से पूछा गया कि पीओके कब वापस लेंगे। इस पर राजनाथ ने कहा, ‘धैर्य रखो। रक्षामंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने फैसला किया है कि रक्षा से जुड़े सामान भारत में ही बनाया जाएं। ‘मेक इन इंडिया, मेक फॉर वर्ल्ड। आज भारत की गिनती दुनिया के टॉप 25 रक्षा निर्यातकों में होती है।

इसे भी पढ़ें:  असम-केरल के नतीजे गांधी परिवार की कांग्रेस में वर्चस्व बनाए रखने की होगी 'अग्नि परीक्षा

जनसभा को संबोधित करते हुए रक्षामंत्री ने कहा, आजाद भारत में नेताओं की कथनी और करनी में अंतर होने के कारण भारत की राजनीति और नेताओं पर से जनता का विश्वास समाप्त हो गया। इस विश्वास के संकट को चुनौती के रूप में भाजपा ने स्वीकार किया है। हमारे दो प्रधानमंत्री हुए, अटल बिहारी वाजपेयी और नरेंद्र मोदी, दोनों का हिमाचल के साथ भावनात्मक लगाव रहा है।

राजनाथ सिंह ने कहा कि
कांग्रेस पार्टी भी आजादी के बाद लंबे समय तक सत्ता में रही, वो जो कुछ भी कर सकते थे उन्होंने किया। मगर हमारे दोनों प्रधानमंत्रियों ने हिमाचल प्रदेश को जितना महत्व दिया उतना किसी और ने नहीं दिया। प्रधानमंत्री की तारीफ करते हुए राजनाथ ने कहा कि इस बात से कोई इनकार नहीं कर सकता कि पीएम मोदी के पीएम बनने के बाद वैश्विक मंच पर भारत की प्रतिष्ठा बढ़ी है। आज अगर भारत वैश्विक मंच पर कुछ कहता है, तो अन्य देश ध्यान से सुनते हैं कि भारत क्या कह रहा है।

इसे भी पढ़ें:  ‘महिला के पुरुष के साथ रहने का मतलब ‘सेक्स के लिए सहमति’ नहीं…’, दिल्ली हाईकोर्ट का फैसला

रक्षामंत्री ने कहा, भाजपा जनता को गुमराह करने वाली राजनीति नहीं करती। चरित्रार्थ राजनीति करती है। पूरे विश्व में आज भारत का डंका बजता है। आतंकवाद को मजबूती से कुचला जा रहा है। डब्ल्यूएचओ ने कोरोना से निपटने के लिए भारत की सराहना अंतरराष्‍ट्रीय मंच पर की। कांग्रेस ने आज तक केवल झूठ की राजनीति की।

Aaj Ki Khabren breaking news today India government news India politics news latest news India national headlines top news India

Join WhatsApp

Join Now