Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Indigo Flight Emergency Landing: हवा में बंद हो गया एक इंजन… आज क्रैश होते-होते बचा इंडिगो का विमान, जानिए पूरा मामला

Emergency Landing Delhi News: दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर आज उस वक्त हड़कंप मच गया जब विशाखापत्तनम से आ रहे इंडिगो विमान (6E 579) का एक इंजन हवा में फेल हो गया। 160 से अधिक यात्रियों की जान जोखिम में देख एयरपोर्ट पर 'फुल इमरजेंसी' घोषित की गई।
Published on: 28 March 2026
Indigo Flight Emergency Landing: हवा में बंद हो गया एक इंजन... आज क्रैश होते-होते बचा इंडिगो का विमान, जानिए पूरा मामला

Indigo Flight Emergency Landing: विशाखापट्टनम से दिल्ली आ रही इंडिगो की एक फ्लाइट में आज तकनीकी खराबी आने की वजह से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि उड़ान के दौरान ही विमान का एक इंजन बंद हो गया था, जिसे देखते हुए दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर तुरंत ‘फुल इमरजेंसी’ घोषित कर दी गई। एयरपोर्ट पर सुरक्षा के लिहाज से एम्बुलेंस और दमकल की गाड़ियाँ भी तैनात कर दी गई थीं।

राहत की बात यह है कि सुबह करीब 10:54 बजे विमान रनवे नंबर 28 पर सुरक्षित उतर गया। फ्लाइट में कुल 160 यात्री सवार थे और लैंडिंग के बाद उन सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। इंडिगो के प्रवक्ता ने बताया कि पायलट ने मानक नियमों का पालन करते हुए इमरजेंसी लैंडिंग की मांग की थी। फिलहाल विमान की जांच की जा रही है और कंपनी जल्द ही इस मामले पर अपनी रिपोर्ट देगी।

बता दें कि इंडिगो का विमान विशाखापट्टनम दिल्ली आ रहा था, लेकिन अचानक फ्लाइट में टेक्निकल ग्लिच आने की कॉल आई। कॉल के बाद ही सभी एजेंसियों को अलर्ट कर दिया गया और रनवे नंबर 28 पर फुल इमरजेंसी लगा दी गई। इसके अलावा रनवे पर दमकल की गाड़ियां और एम्बुलेंस तैनात कर दी गई, जिससे फ्लाइट की लैंडिंग के बाद हर तरह की स्थिति को संभाला जा सके।

राहत की बात ये रही कि फ्लाइट सुबह 10 बजकर 54 मिनट पर रनवे 28 पर सुरक्षित लैंड कर गया। लैंडिंग के बाद सभी यात्रियों को भी विमान से बाहर निकाल लिया गया है। विमान में आई तकनीकी खराबी की जांच की जा रही है। इंडिगो बाद में इस मामले में एक रिपोर्ट पेश करेगा।

Aaj Ki KhabrenBreaking Newsbreaking news todaydaily news Indiadelhi newsIndia government newsIndia politics newslatest hindi newslatest news Indianational headlinesNational Newsnewsnews update todaysamachar todaytoday news Hinditop headlines todaytop news India

Join WhatsApp

Join Now