Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

जगदानंद सिंह बोले- नफरत की जमीन पर राम मंदिर बन रहा है

Jagdanand Singh

Jagdanand Singh: अयोध्या में श्रीराम मंदिर के उद्घाटन को लेकर की गई केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की घोषणा के बाद राजद (राष्ट्रीय जनता दल) के सीनियर नेता जगदानंद सिंह (Jagdanand Singh) की ओर से बड़ा बयान दिया गया है। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के बिहार अध्यक्ष ने कहा है कि राम मंदिर का निर्माण नफरत की जमीन पर किया जा रहा है। बता दें कि अमित शाह ने घोषणा की है कि एक जनवरी 2024 को राम मंदिर का उद्घाटन किया जाएगा।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने केंद्रीय मंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि वे “हे राम” में विश्वास करते हैं न कि “जय श्री राम” में। शुक्रवार को सिंह ने कहा, “राम मंदिर घृणा की भूमि पर बन रहा है। राम को एक शानदार महल में कैद नहीं किया जा सकता है। हम ‘हे राम’ में विश्वास करने वाले लोग हैं, न कि ‘जय श्री राम’ में।”

अमित शाह पर जगदानंद सिंह ने तंज कसते हुए पूछा

शाह पर तंज कसते हुए सिंह ने पूछा कि क्या भगवान राम अब लोगों के दिलों से दूर मंदिरों में विराजमान हैं। उन्होंने पूछा कि क्या राम अब केवल मंदिर के होंगे? क्या राम अब देश के नहीं होंगे? भारत में राम को लोगों के दिलों से छीनकर पत्थरों से बनी आलीशान इमारत में नहीं बिठाया जा सकता है?” उन्होंने कहा, “श्री राम न तो अयोध्या में हैं और न ही लंका में, लेकिन श्री राम शबरी की कुटिया में हैं।”

त्रिपुरा में अमित शाह ने की थी घोषणा

त्रिपुरा के सबरूम में एक रैली को संबोधित करते हुए शाह ने गुरुवार को मंदिर के मुद्दे पर कांग्रेस और राहुल की आलोचना की और इसके निर्माण में तेजी लाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा की।

अमित शाह ने एक रैली को संबोधित करते हुए कहा, “कांग्रेस ने अदालतों में राम मंदिर के निर्माण में बाधा डाली। सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद, मोदी ने मंदिर का निर्माण शुरू किया। पीएम मोदी ने ‘भूमि पूजन’ किया और मंदिर का निर्माण शुरू किया।”

उन्होंने 2019 के चुनाव प्रचार के दौरान अपनी टिप्पणी को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर कटाक्ष किया। अमित शाह ने कहा कि 2019 के चुनाव प्रचार के दौरान, कांग्रेस नेता राहुल गांधी कहते थे कि “मंदिर वही बनाएंगे…तारीख नहीं बताएंगे”। आज, राहुल गांधी और सभी को यह सुनना चाहिए कि 1 जनवरी, 2024 को अयोध्या में लोगों के लिए एक विशाल और आसमान छूता मंदिर तैयार होगा।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अयोध्या में भगवान राम के मंदिर का निर्माण तेजी से चल रहा है। 5 अगस्त 2020 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राम मंदिर निर्माण की आधारशिला रखी थी और तभी से मंदिर का निर्माण कार्य चल रहा है।

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now