Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

जम्मू-कश्मीर शोपियां में सुरक्षाबलों ने लश्कर के 3 आतंकी किए ढेर

जम्मू-कश्मीर शोपियां में सुरक्षाबलों ने लश्कर के 3 आतंकी किए ढेर

प्रजासत्ता नेशनल डेस्क|
जम्मू-कश्मीर में बुधवार को सुरक्षाबलों ने शोपियां के नागबल इलाके में तीन आतंकियों को मार गिराया है। कश्मीर के एडीजीपी विजय कुमार ने इसकी पुष्टि की है एडीजीपी विजय कुमार ने बताया कि शोपियां के एसएसपी को आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के तीन आतंकियों के छुपे होने की खबर मिली थी, जिसके बाद पुलिस और सुरक्षाबलों ने घेरकर उनका एनकाउंटर शुरू किया।

विजय कुमार ने बताया कि सुरक्षाबलों के ऑपरेशन में तीनों आतंकवादियों को मार गिराया गया। उन्होंने बताया कि मारे गए आतंकवादियों में से एक की पहचान दानिश भट्ट के रूप में हुई है। दिनेश भट्ट आतंकवादियों की भर्ती प्रक्रिया में शामिल था। जानकारी के मुताबिक, ऑपरेशन एरिया से 03 एके-47 राइफल और 06 मैगजीन व अन्य सामान बरामद किए गए हैं

Kullu Dussehra 2026 Celebration

मुठभेड़ के दौरान मारे गए लश्कर के आतंकियों की पहचान हो गई है। आतंकी दानिश खुर्शिद भाटो लड्डी जैनापोरा का रहने वाला था और वह सितंबर 2021 से लश्कर के साथ काम कर रहा था। वहीं, दूसरे आतंकी की पहचान तनवीर अहमद वानी के रूप में हुई है जो अमरबुग इमामसाहिब का रहने वाला था। वह लश्कर के साथ अगस्त 2021 से काम कर रहा था। तीसरा आतंकी तौसीफ अहमद भाटी था जो चारेमर्ग जैनापोरा का रहने वाला था और वह मई 2022 से लश्कर के साथ काम कर रहा था।

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now