Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

जंगल में मिली हड्डियां और बाल श्रद्धा के, DNA रिपोर्ट आई सामने

Shraddha Murder Case

Shraddha murder case:  श्रद्धा वाकर हत्या मामले में एक बड़े अपडेट आया है। दिल्ली पुलिस ने बुधवार को कहा कि उनके द्वारा बरामद किए गए बालों और हड्डियों के नमूने श्रद्धा से मेल खाते हैं। द‍िल्‍ली पुल‍िस को श्रद्धा मर्डर केस में महरौली के जंगल से बाल और हड्डियां म‍िली थीं। इनका म‍िलान कराने के ल‍िए डीएनए (DNA) जांच को सैंपल हैदराबाद लैब भेजे गए थे।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

दिल्ली पुलिस ने कहा कि महरौली के वन क्षेत्र में पाए गए नमूनों की माइटोकॉन्ड्रियल डीएनए रिपोर्ट और हैदराबाद में सेंटर फॉर डीएनए फिंगरप्रिंटिंग डायग्नोस्टिक (सीडीएफडी) में परीक्षण के लिए भेजी गई है, जो पीड़िता के पिता और भाई से मेल खाती है।

डीएनए जांच का रिपोर्ट आया सामने

हड्डी और बालों के नमूने “डीएनए माइट्रोकॉन्ड्रियल प्रोफाइलिंग” के लिए हैदराबाद भेजे गए थे क्योंकि शरीर के अंगों से डीएनए नहीं निकाला जा सकता था। विशेष पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) सागर प्रीत हुड्डा ने कहा, “माइटोकॉन्ड्रियल डीएनए रिपोर्ट में श्रद्धा वॉकर के साथ बाल और हड्डी के नमूने के मिलान की पुष्टि हुई है। दिल्ली पुलिस को सेंटर फॉर डीएनए फिंगरप्रिंटिंग एंड डायग्नोस्टिक्स से रिपोर्ट मिल गई है।”

आफताब पर हत्या करने का आरोप

श्रद्धा को कथित तौर पर उनके लिव-इन पार्टनर आफताब अमीन पूनावाला ने मार डाला था। आफताब ने हत्या के बाद उसके शरीर के 35 टुकड़े कर दिए और एक रेफ्रिजरेटर खरीदा और शरीर के टुकड़ों को उसमें रख दिया। वो रात में 18 दिनों तक किए टुकड़ों को अलग-अलग जगहों पर फेंकता रहा।

पुलिस ने पहले कहा था कि आफताब, जिसने श्रद्धा की हत्या करने और उसके शरीर के टुकड़े-टुकड़े करने की बात कबूल की। गौरतलब है कि फिलहाल दिल्ली पुलिस हत्याकांड की जांच कर रही है। नवंबर में श्रद्धा के पिता पालघर (महाराष्ट्र) निवासी विकाश मदन वालकर ने मुंबई पुलिस से संपर्क किया और गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी।

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now