Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

जीएसटी ने कारोबारी सुगमता बढ़ाने में योगदान दियाः प्रधानमंत्री

PM Narender Modi

नयी दिल्ली|
एक डुलाई (भाषा) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को माल एवं सेवा कर (जीएसटी) के पांच साल पूरे होने के मौके पर इसे एक बड़ा कर सुधार बताते हुए कहा कि इसने कारोबारी सुगमता बढ़ाने के साथ ही ‘एक राष्ट्र एक कर’ की संकल्पना को भी साकार किया।

प्रधानमंत्री ने अपने एक ट्वीट में जीएसटी प्रणाली के लागू होने के पांच साल पूरे होने का जिक्र करते हुए कहा, “यह एक प्रमुख कर सुधार है जिसने ‘कारोबार करने को सुगम’ बनाया और ‘एक राष्ट्र, एक कर’ की संकल्पना को भी साकार किया।”

Kullu Dussehra 2026 Celebration

एक एकीकृत अप्रत्यक्ष कर प्रणाली के रूप में जीएसटी को एक जुलाई, 2017 को लागू किया गया था।

प्रधानमंत्री ने भारत सरकार के नागरिक संपर्क मंच ‘माइगवइंडिया’ के एक ट्वीट को भी ‘टैग’ किया जिसमें कहा गया है कि जीएसटी ने नए भारत की आर्थिक संरचना को परिभाषित करने और नागरिकों को सशक्त बनाने में अहम भूमिका निभाई है।

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now