Prajasatta Side Scroll Menu

जोशीमठ-औली को जोड़ने वाली रोपवे के प्लेटफॉर्म में दरार

Utra

Joshimath Sinking: उत्तराखंड के हालात दिन पर दिन बिगड़ते जा रहे हैं। लगभग 600 घकों में पड़ी दरारों के बाद उन्हें खाली करा लिया गया है। इस बीच जोशीमठ में भू-धंसाव के चलते जोशीमठ-औली को जोड़ने वाली रोप वे के प्लैटफ़ॉर्म में दरार आई। रोपवे मैनेजर दिनेश भट्ट ने बताया, “यह दरारें कल से आई हैं और इससे खतरा बना हुआ है। हमने एहतियात के तौर पर रोपवे बंद किया है।

उन्होंने कहा कि मैंने रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी है। जोशीमठ की स्थिति के कारण रोपवे को 5 जनवरी से बंद कर दिया गया है।

आज जोशीमठ भू-धंसाव प्रभावित क्षेत्र का पर्यावरण एवं जलवायु वैज्ञानिकों की टीम ने निरीक्षण किया। डॉ. जेसी कुनियाल, वैज्ञानिक ने कहा कि हम पर्यावरण और पारिस्थितिक आकलन करेंगे और यहां पानी की गुणवत्ता का भी आकलन करेंगे। हमारी 4-5 टीमें अलग-अलग क्षेत्रों में इस पर काम कर रही हैं। जिन घरों में दरारें आई हैं, उनकी स्थिति अच्छी नहीं है।

इसे भी पढ़ें:  काले कपड़ों में कांग्रेस का प्रदर्शन, राहुल गांधी समेत कई नेताओं को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया

 

डॉ. जेसी कुनियाल ने कहा कि सरकार ने पहले ही उन लोगों का पुनर्वास कर दिया है। हम देख रहे हैं कि क्या भूमि के और धंसने की संभावना है या क्या भूमि को उसकी मूल स्थिति में बहाल किया जा सकता है। यह हमारे लिए चुनौती की बात है। जोशीमठ के 9 वार्डों में 4000 भवनों का आकलन किया जा रहा है।

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren breaking news today India government news India politics news latest news India national headlines top news India

Join WhatsApp

Join Now