Prajasatta Side Scroll Menu

कई राजनीतिक दल बनना चाहते हैं NDA का हिस्सा :- अनुराग

पहलवानों के मुद्दों पर बात के लिए तैयार हुई सरकार, खेलमंत्री अनुराग ने पहलवानों को दिया बातचीत का न्योता

प्रजासत्ता नेशनल डेस्क|
महाराष्ट्र की सियासत अब किस करवट बैठेगी। इस पर सबकी निगाहें बनी हुई हैं। अजित पवार के महाराष्ट्र सरकार में शामिल होने के बाद शरद पवार आगे की रणनीति बनाने के लिए कल पार्टी नेताओं के साथ बैठक करने वाले हैं। तो वहीं, उद्धव ठाकरे भी अपने विधायक और सासंदों के साथ मीटिंग करेंगे। इसी बीच केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि बहुत से राजनीतिक दल एनडीए से जुड़ना चाहते हैं।

केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने महाराष्ट्र की राजनीति में अजित पवार के जुड़ने के मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि बहुत से राजनीतिक दल एनडीए से जुड़ना चाहते हैं ताकि वो देश का विकास कर सके। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में एनसीपी की ओर से पहल की गई है जिसके बाद महाराष्ट्र में भी अब विकास होने में तेजी आएगी और काफी मदद मिलेगी।

इसे भी पढ़ें:  Trending News in India Today: जानिए! भारत में आज कौन सी है टॉप ट्रेंडिंग खबरें...

केंद्रीय मंत्री ने कहा, “75 साल बाद जम्मू-कश्मीर को उसका अधिकार मिला है। अनुच्छेद 370 के हटने से ही पता चलता है कि लोगों के बीच भाईचारा बढ़ा है और जम्मू-कश्मीर आने वाले पर्यटकों की संख्या भी बढ़ी है। आंकड़ों से पता चलता है कि जम्मू-कश्मीर में पत्थरबाजी की घटनाओं में भी भारी कमी आई है।”

उन्होंने आगे कहा, “कोई नहीं चाहता है कि इसमें बदलाव हो। अगर कोर्ट में मामला विचाराधीन है तो मैं इतना ही कहूंगा कि दोनों सदनों ने इसे पास किया था और धारा 370 और 35A को हमेशा के लिए हटाया गया।”

इसे भी पढ़ें:  जानिए मुंबई एयरपोर्ट के रनवे पर दौड़ रहे Air India के विमान में क्यों अचानक लगाने पड़े ब्रेक
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren breaking news today daily news India Enforcement Directorate India government news India politics news latest hindi news latest news India national headlines news news update today priyanka gandhi samachar today today news Hindi top headlines today top news India

Join WhatsApp

Join Now