Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

कार से लड़की को घसीटने का दर्दनाक CCTV फुटेज

CCTV Footage

Delhi Crime News: दिल्ली सुल्तानपुरी में लड़की को घसीटने का नया सीसीटीवी (CCTV) फुटेज सामने आया है। सीसीटीवी फुटेज में हादसे को अंजाम देने वाली कार सड़क पर यूटर्न लेती दिख रही है। इस दौरान कार के नीचे लड़की फंसी दिख रही है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने घटना को लेकर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि कंझावाला में हमारी बहन के साथ जो हुआ, वो बेहद शर्मनाक है। मैं उम्मीद करता हूं कि दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी।

FIR में बढ़ाई गईं धाराएं

सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद दिल्ली पुलिस ने कहा है कि हमारी जांच के अनुसार यह एक भयानक दुर्घटना थी। कार में मौजूद सभी 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्हें आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। डॉक्टरों के बोर्ड के जरिए होगा मृतका का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। डीसीपी हरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि FIR में IPC की धारा 304 भी जोड़ी गई है ताकि आरोपी को आसानी से जमानत न मिले।

मृतका की मां ने सुनाई दर्दभरी कहानी

मृत लड़की की मां ने कहा कि घटना वाली रात करीब 9 बजे मेरी उससे (बेटी) बातचीत हुई, उसने कहा कि वह 3-4 बजे तक वापस आ जाएगी। वह शादियों के लिए इवेंट प्लानर का काम करती थी। सुबह मुझे पुलिस का फोन आया और दुर्घटना के बारे में बताया गया। मुझे थाने ले जाया गया और इंतजार करवाया गया।

मृतका की मां ने कहा कि जब मेरा भाई पीएस पहुंचा तो उसे मेरी बेटी की मौत के बारे में बताया गया। मेरे भाई ने मुझे इसके बारे में बताया। हमारे परिवार में मेरी बेटी ही कमाने वाली थी। उसने इतने कपड़े पहने थे लेकिन उसके शरीर पर एक भी कपड़ा नहीं था।

शनिवार देर रात की है घटना

बता दें कि ईवेंट मैनेजमेंट में काम करने वाली एक लड़की शनिवार आधी रात के बाद स्कूटी से अपने घर जा रही थी। इस दौरान रास्ते में उसका और एक कार का एक्सीडेंट हो जाता है। इस बात से गुस्साए कार सवार पांच लड़के उसे चार किलोमीटर तक घसीटते हैं। जब लड़की के कपड़े बुरी तरह फट गए और वह बेसुध हो गई तो युवक कार समेत फरार हो गए। किसी ने यह घटना देखी और मामले की सूचना पुलिस को दी।

दोनों पैर कई जगह से कट गए थे

जब पुलिस मौके पर पहुंची तो लड़की की मौत हो चुकी थी। वह सड़क पर पड़ी थी। उसके शरीर में काफी चोटें आईं थी और पकड़े फटे हुए थे। लड़की का शरीर क्षत-विक्षत था और दोनों पैर कई जगह से कट गए थे। पुलिस ने स्कूटी के नंबर से लड़की के परिजनों का पता लगाया। फिर कार के नंबर से पुलिस पांचों लड़कों तक पहुंची। घटना के सीसीटीवी फुटेज तलाशे जा रहे हैं। युवक कहां से लौट रहे थे, उन्होंने शराब पी रखी थी या नहीं इस बात का पता लगाया जा रहा है।

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now