Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

कड़ाके की ठंड के बीच आज यहां होगी बारिश

Rajasthan Weather Update 3

Aaj Ka Mausam: नए साल 2023 के दूसरे दिन मंगलवार को भी मौसम का मिजाज तल्ख बना हुआ है। पूरे उत्तर भारत में भीषण ठंड का प्रकोप जारी है। देश के पूरे मैदानी इलाकों में भीषण ठंड पड़ रही है। दिल्ली-एनसीआर समेत जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड, पंजाब, राजस्थान, मध्यप्रदेश, बिहार समेत कई इलाकों में हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग के मुताबिक फिलहाल फिलहाल मौसम का मिजाज ऐसे ही तल्ख बना रहेगा और लोगों को फिलहाल इससे राहत के आसार नहीं हैं।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

इतना ही नहीं ठंड के साथ-साथ धुंध और कहरे ने भी लोगों को परेशान कर रखा है। धुंध और घने कोहरे के कारण कई जगहों पर सुबह के समय विजिबिलिटी शून्य तक पहुंच जाती है। इससे आम जनजीवन के साथ-साथ यातायात काफी प्रभावित हो रही है। कोहरे की सबसे ज्यादा मार लंबी दूरी की ट्रेनों पर भी पड़ रही है। कोहरे के कारण ट्रेनें भी लेट हो रही है तो इसे रद्द भी करना पड़ रहा है। इससे यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

इस बीच मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पहाड़ों पर बर्फबारी (Snowfall) के साथ बारिश के जारी रहने की संभावना जताया है। हिमालयी इलाकों में पिछले कई दिनों से लगातार हो रहे हिमपात के कारण तापमान का पारा गिरकर शून्य से नीचे यानी माइनस में पहुंच गया है। कई जगहों पर पानी जम चुका है। जिससे लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

वहीं पहाड़ों से चल रही ठढ़ी हवाओं ने उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में सर्दी और बढ़ा दी है। कई जगहों पर पिछले कुछ दिनों से शीतलहर जैसी हालात है। ठंड का आलम यह है कि लोग दिन में भी घर में कैद रहने को मजबूर हैं। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्यप्रदेश, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, समेत कई राज्यों में तापमान पारा तेजी से लुढ़कता जा रहा है।इससे लोगों की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा है।

निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट वेदर (Skymet Weather) के मुतबाकि पंजाब, हरियाणा, उत्तरी राजस्थान, बिहार, उत्तर प्रदेश और दिल्ली के कुछ हिस्सों में घना से बहुत घना कोहरा छा सकता है। पंजाब, हरियाणा और उत्तरी राजस्थान के कुछ हिस्सों में शीत लहर की स्थिति रहने की संभावना है। पंजाब के कुछ हिस्सों और उत्तरी राजस्थान के साथ हरियाणा के कुछ हिस्सों में कोल्ड डे की स्थिति देखी जा सकती है। लगभग पूरे देश में मौसम शुष्क रहेगा। बारिश केवल तटीय आंध्र प्रदेश के साथ-साथ तटीय तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में देखी जाएगी।

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now