Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का दौरा टला, अब 4 अगस्त को करेंगे क्षतिग्रस्त फोरलेन सड़क का निरीक्षण

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी

प्रजासत्ता नेशनल डेस्क|
केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी बाढ़ से क्षतिग्रस्त हुए कीरतपुर मनाली फोरलेन का निरीक्षण अब चार अगस्त को करेंगे। पहले उनका पहली अगस्त का कार्यक्रम था। प्रधानमंत्री कार्यालय में कोई अहम बैठक होने की वजह से उनके कार्यक्रम में बदलाव हुआ है। गडकरी ने अपने कार्यक्रम से प्रदेश सरकार, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ.राजीव बिंदल को अवगत करवाया है।

वहीँ परियोजना निदेशक एनएचएआई मंडी वरुण चारी की और से जारी की गई सूचना के अनुसार वीरवार रात को ब्यास नदी का जलस्तर बढ़ने से अस्थायी मार्ग कई जगह कट गया। इससे मार्ग जल्द बहाल होने की उम्मीदों को झटका लगा है। पतलीकूहल और मनाली को अस्थायी रूप से जोड़ने में अभी एक सप्ताह का समय और लगेगा। मौसम पर भी काफी निर्भर करेगा। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी अब चार अगस्त को बाढ़ से क्षतिग्रस्त फाेरलेन का जायजा लेंगे। व्यस्तता के चलते कार्यक्रम में बदलाव हुआ है।

इसे भी पढ़ें:  बसपा विधायक राजू पाल हत्याकांड: माफिया अतीक अहमद के खास शूटर अब्दुल कवि ने किया सरेंडर, 18 साल से था फरार

बता दें कि बीते दिनों हिमाचल प्रदेश में हुई भारी बारिश ने पहाड़ी राज्य में जमकर तबाही मचाई है। भारी बारिश और बाढ़ से प्रदेश में अब तक पांच हजार करोड़ रुपए से ज्यादा का नुकसान हो चुका है। वहीं सरकार ने हिमाचल प्रदेश में आठ हजार करोड़ रुपए से ज्यादा के नुकसान का आंकलन किया है। प्रदेश सरकार के साथ केंद्र सरकार के राष्ट्रीय राजमार्गों को भी खासा नुकसान पहुंचा है। हिमाचल प्रदेश में हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी हिमाचल प्रदेश के दौरे पर आ रहे हैं। आर्थिक संकट से जूझ रही हिमाचल प्रदेश सरकार नितिन गडकरी के दौरे आर्थिक मदद की उम्मीद लगाए बैठी है।

इसे भी पढ़ें:  BJP CM Face: मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में नए चेहरों को सीएम बना सकती है बीजेपी

Aaj Ki Khabren breaking news today daily news India Enforcement Directorate India government news India politics news latest hindi news latest news India national headlines news news update today priyanka gandhi samachar today today news Hindi top headlines today top news India

Join WhatsApp

Join Now