Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

खुशखबरी! नहीं बढ़े घरेलू गैस सिलेंडर के दाम, कमर्शियल गैस सिलेंडर हुआ सस्ता

Published on: 1 June 2023
commercial-lpg-cylinder-price

प्रजासत्ता नेशनल डेस्क|
देश में ऑयल और गैस मार्केटिंग कंपनियों ने आम लोगों को बड़ी राहत दी है। घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में कोई बढ़ोतरी नहीं की है। वहीं कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में कटौती की है। सरकारी तेल कंपनियों ने देश के करोड़ों लोगों को महंगाई से राहत देते हुए कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम 83.50 रुपये की कटौती की है।

तेल कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 83.50 रुपये घटा दिये हैं। नई दरें आज यानि एक जून से ही लागू हो गई है। इसके बाद दिल्ली में 19 किलो वाला के एलपीजी सिलेंडर 1773 रुपये में मिलने लगा है। वहीं मुंबई में यह सिलेंडर 1725 रुपये में मिल रहा है। जबकि कोलकाता में 1875.50 रुपये में बिक रहा है। जबकी, चेन्नई में यह सिलेंडर 1937 रुपये में मिल रहा है। हालांकि, घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किए गए हैं।

Aaj Ki Khabrenbreaking news todaydaily news IndiaEnforcement DirectorateIndia government newsIndia politics newslatest hindi newslatest news Indianational headlinesnewsnews update todaypriyanka gandhisamachar todaytoday news Hinditop headlines todaytop news India

Join WhatsApp

Join Now