Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

किच्छा सुदीप और दर्शन आज ज्वाइन करेंगे BJP

Karnataka Election 2023

Karnataka Election 2023: कर्नाटक विधानसभा चुनाव से पहले कन्नड़ फिल्म स्टार सुदीप (किच्चा सुदीप) और दर्शन तुगुदीपा के बुधवार को भाजपा में शामिल होने की संभावना है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में इसका दावा किया गया है। साथ ही पार्टी सूत्रों के मुताबिक, दोनों कलाकार दोपहर 2 बजे के आसपास कर्नाटक के बेंगलुरु के एक निजी होटल में पार्टी में शामिल होंगे।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

सूत्रों ने कहा कि दिनों एक्टर कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई और पार्टी के अन्य नेताओं की उपस्थिति में पार्टी में शामिल होंगे। बता दें कि इससे पहले फरवरी में कर्नाटक कांग्रेस के प्रमुख डीके शिवकुमार ने किच्छा सुदीप से उनके आवास पर मुलाकात की थी। इस मुलाकात के बाद अटकलें थीं कि सुदीप और कांग्रेस के बीच किसी तरह की राजनीतिक बातचीत चल रही है।

10 मई को कर्नाटक में वोटिंग, 13 को नतीजे

हालांकि किच्छा सुदीप और डीके शिवकुमार के सहयोगियों ने बाद में अफवाहों को विराम लगाते हुए कहा कि दोनों की मुलाकात का कोई राजनीतिक मकसद नहीं था। बता दें कि कर्नाटक में 10 मई को विधानसभा चुनाव होंगे और वोटों की गिनती 13 मई को होगी। कांग्रेस और जद (एस) ने 124 और 93 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची की घोषणा कर दी है।

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा कि पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा 8 अप्रैल को अंतिम रूप दिए जाने के बाद भाजपा अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी करेगी।

कन्नड़ के अलावा तेलुगु, तमिल और हिंदी सिनेमा में काम कर चुके हैं सुदीप

किच्छा सुदीप एक्टर, डायरेक्टर, प्रॉड्यूसर और पटकथा लेखक हैं जो मुख्य रूप से कन्नड़ सिनेमा में काम करते हैं। उन्होंने हिंदी, तेलुगु और तमिल फिल्मों में भी काम किया है। सुदीप ने 1997 में फिल्म ‘थायव्वा’ से अपने अभिनय की शुरुआत की और बाद में ‘स्पर्श’, ‘हुच्चा’, ‘स्वाति मुथु’, ‘ईगा’ जैसी सफल फिल्मों के साथ कन्नड़ सिनेमा में खुद को स्थापित किया।

दर्शन तुगुदीपा भई कन्नड़ फिल्म एक्टर हैं जो एक्शन फिल्मों में अपनी भूमिकाओं के लिए जाने जाते हैं। उनका जन्म मैसूर में हुआ था और उन्होंने अपने अभिनय करियर की शुरुआत 2001 में फिल्म ‘मैजेस्टिक’ से की। दर्शन ने अपने दो दशकों के करियर में 50 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया है। उन्होंने अपने प्रदर्शन के लिए कई पुरस्कार जीते हैं।

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now