Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

किसान नेता राकेश टिकैत पर फेंकी गई स्याही, सभा में खूब चले लात-घूंसे

किसान नेता राकेश टिकैत पर फेंकी गई स्याही, सभा में खूब चले लात-घूंसे...देखें

प्रजासत्ता नेशनल डेस्क|
भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत पर कर्नाटक के बेंगलुरु में एक कार्यक्रम में काली स्याही फेंकी गई है। टिकैत एक सभा में मौजूद थे, जहां खूब लात-घूंसे भी चले। इस दौरान टिकैत पर स्याही फेंक दी गई। युद्धवीर सिंह पर भी स्याही डाली गई।

टिकैत और सिंह पर तब स्याही फेंकी गई, जब वे एक क्षेत्रीय चैनल द्वारा एक स्टिंग ऑपरेशन के वीडियो पर स्पष्टीकरण दे रहे थे, जहां कर्नाटक के किसान नेता कोडिहल्ली चंद्रशेखर को पैसे मांगते हुए पकड़ा गया था।

Kullu Dussehra 2026 Celebration


राकेश और युद्धवीर प्रेस से बातचीत कर रहे थे और उस मामले में खुद को अलग रखते हुए किसान नेता कोडिहल्ली चंद्रशेखर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कुछ लोगों ने बहस शुरू कर दी और उन पर काली स्याही फेंक दी और कुर्सियां भी फेंकनी शुरू कर दीं। वहां एक दम पूरा बवाल मच गया।

टिकैत के मुताबिक, स्याही किसान नेता चंद्रशेखर के समर्थकों ने फेंकी थी। भारतीय किसान संघ के नेता राकेश टिकैत ने खुद पर हुए स्याही हमले पर कहा, ‘स्थानीय पुलिस की ओर से यहां कोई सुरक्षा मुहैया नहीं कराई गई। यह सरकार की मिलीभगत से किया गया है।’

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now