Prajasatta Side Scroll Menu

लाहौर से उड़कर उत्तरकाशी आए थे पाकिस्तानी गुब्बारे झंडे। पाकिस्तानी वकील ने की पुष्टि

Pakistani Ballons

उत्तरकाशी : उत्तरकाशी में मिला पाकिस्तानी झंडा और बैनर लाहौर से उड़ाया गया था। इस बात की पुष्टि पाक के वकील ने अपने फेसबुक अकाउंट के जरिए की है। इसके बाद जांच एंजेसियों व प्रशासन ने राहत की सांस ली है।

उत्तरकाशी विकासखंड चिन्यालीसौड़ के तुल्याड़ा गांव के जंगल में बीते 29 दिसंबर को करीब 200 से 250 गुब्बारे मिलें थे। जिनके साथ एक पाकिस्तानी झंडा और लाहौर हाईकोर्ट का बैनर भी था। केन्द्रीय व स्थानीय जांच एंजेंसिया लगातार इस मामले से जुड़ी छानबीन भी कर रही थी। हालांकि शुरू से ही यह माना जा रहा था कि सारी चीजें पाकिस्तान से उड़कर आई है।

इसे भी पढ़ें:  जानिए ऑनलाइन और ऑफलाइन टिकट कैसे बुक करें, कीमत से लेकर जानें सबकुछ

पाक वकील ने की पुष्टि

लाहौर हाईकोर्ट के वकील ने उमर अफजल ने फेसबुक पर कुछ वीडियो और फोटो अपलोड किए थे उन्होंने यह फोटो और वीडियों 27 दिसम्बर को दोपहर 2 बजकर 17 मिनट पर पोस्ट किए थे। उसके बाद फिर 1 जनवरी को वकील अफजल ने फिर पोस्ट कर इस बात की जानकारी दी कि उसके पोस्टर और बैनर भारत में मिले है। यह फोटो और वीडियो लाहौर में आयोजित एक क्रिकेट प्रतियोगिता से जुड़े थे। जिसे प्रतियोगिता के दौरान उड़ाया गया था। पाकिस्तानी झण्डे व गुब्बारे के पाकिस्तान से उड़कर आने की बात की पुष्टि होने पर पुलिस प्रशासन व जांच एंजेंसियों ने राहत की सांस ली है।

इसे भी पढ़ें:  कल यानि 27 सितंबर को किसानों ने किया है भारत बंद का ऐलान
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren breaking news today India government news India politics news latest news India national headlines top news India

Join WhatsApp

Join Now