Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

मां-बाप ने अपने दो बच्चों को मारा, फिर खुद खाकर दे दी जान

Hyderabad Suicide Case

Hyderabad: तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद से एक हैरान करने वाली खबर है। यहां एक अपार्टमेंट में दंपती और उनके दो बच्चों के शव मिले। पुलिस को आशंका है कि सभी की मौत जहर खाने से हुई है। कहा जा रहा है कि मां-बाप ने पहले बच्चों को जहर दिया, फिर खुद खाकर जान दे दी। पुलिस जांच में जुट गई है।

बड़ा बेटा 9 साल और छोटा 5 साल का था

यह पूरा मामला कुसाईगुड़ा का है। थाना क्षेत्र के कंदीगुड़ा में क्रांति रॉयलल अपार्टमेंट में सतीश (39 साल) परिवार के साथ रहते थे। परिवार में पत्नी वेदा (35 साल), बेटा निषिकेत (09 साल) और निहाल (05) थे।

इसे भी पढ़ें:  पंजाब पुलिस ने दीपावली की पूर्व संध्या पर नाकाम किया आतंकी हमला

आस पड़ोस वालों ने जब सतीश के घर में कोई हलचल नहीं देखी तो उन्हें अनहोनी की आशंका हुई। पुलिस को भी सूचित किया गया। पुलिस किसी तरह घर के भीतर दाखिल हुई तो भीतर का नजारा देखकर सभी दंग रह गए।

इसे भी पढ़ें:  आज कहां क्या हुआ, यहां एक क्लिक पर पढ़ें पूरी खबर

शुक्रवार रात खाया था जहर

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि चारों की मौत संभवतया शुक्रवार रात को हुई। लेकिन उन्हें सूचना शनिवार दोपहर मिली।

सुसाइड के पीछे ये थी वजह?

कुशाईगुड़ा थाने के प्रभारी पी वेंकटेश्वरलू ने आसपड़ोस वालों से पूछताछ की है। सामने आया है कि दोनों बच्चे मानसिक रूप से अस्वस्थ थे। सतीश ने उनका काफी इलाज कराया, लेकिन वे ठीक नहीं हो रहे थे। आर्थिक तंगी भी उन्हें झेलनी पड़ रही थी।

इससे दंपती तनाव में रहते थे। आशंका है कि डिप्रेशन में आकर उन्होंने पहले बच्चों को जहर खिलाया, इसके बाद खुद भी खा लिया। जांच अभी जारी है।

इसे भी पढ़ें:  One Nation One Election: वन नेशन वन इलेक्शन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सौंपी रिपोर्ट

यह भी पढ़ें: 

Aaj Ki Khabren breaking news today India government news India politics news latest news India national headlines top news India

Join WhatsApp

Join Now