Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

मानसून सत्र: संसद में आज भी GST पर हंगामा, दूध-दही का कटआउट लेकर पहुंचे सांसद

मानसून सत्र: संसद में आज भी GST पर हंगामा, दूध-दही का कटआउट लेकर पहुंचे सांसद

प्रजासत्ता नेशनल डेस्क|
संसद के मॉनसून सत्र के तीसरे दिन दोनों सदनों में विपक्षी सांसदों ने जीएसटी और महंगाई पर सरकार के खिलाफ हंगामा कर रहे हैं। दूध-दही और सिलेंडर के कटआउट के साथ सांसद प्रदर्शन कर रहे हैं।

दरअसल, कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस और कुछ अन्य विपक्षी दलों के सांसदों ने महंगाई और कई जरूरी खाद्य वस्तुओं को माल एवं सेवा कर (जीएसटी) के दायरे में लाए जाने के विरोध में मंगलवार और बुधवार, दोनों दिन संसद भवन परिसर में धरना दिया। इस दौरान कुछ सांसदों ने अपने हाथों में तख्तियां भी ले रखीं थीं और कुछ छाछ के पैकेट भी लेकर पहुंचे थे। इन लोगों ने एक बैनर भी ले रखा था जिस पर गैस सिलेंडर की तस्वीर थी और कुछ नारे भी लिखे थे।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

कांग्रेस के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि हम सदन के बाहर और अंदर कीमतों में वृद्धि के खिलाफ अपना विरोध-प्रदर्शन जारी रखेंगे। इसी हंगामे के बीच लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई थी, जिसके बाद राज्यसभा को गुरुवार की सुबह तक के लिए स्थगित कर दिया गया।

बता दें कि सत्र के दूसरे दिन भी सदन में विपक्षी सांसदों ने महंगाई और बढ़ती कीमतों पर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की थी, जिसके कारण लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही सुचारू रूप से नहीं चल पाई और कार्यवाही बार-बार स्थगित होने के बाद पूरे दिन-दिन के लिए सदन को स्थगित कर दिया गया।

राज्यसभा में भी विपक्षी दलों के सदस्यों ने महंगाई कुछ आवश्यक खाद्य पदार्थों पर वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) लगाए जाने और रक्षा सेवाओं में भर्ती की अग्निपथ योजना जैसे मुद्दों पर हंगामा किया गया था।

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now