Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

माणिक साहा होंगे त्रिपुरा के नए मुख्यमंत्री, बिप्लब देब ने दिया इस्तीफा

Published on: 14 May 2022
माणिक साहा होंगे त्रिपुरा के नए मुख्यमंत्री, बिप्लब देब ने दिया इस्तीफा

प्रजासत्ता नेशनल डेस्क|
भाजपा त्रिपुरा प्रमुख और राज्यसभा सांसद माणिक साहा को त्रिपुरा का नया मुख्यमंत्री घोषित किया गया है। बिप्लब कुमार देब द्वारा शनिवार दोपहर इस्तीफा देने के कुछ देर बाद इसकी घोषणा की गई। बिप्लब देब के बीजेपी के त्रिपुरा विंग के अध्यक्ष के रूप में पदभार संभालने की संभावना है।

केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के केंद्रीय पर्यवेक्षक भूपेंद्र यादव ने ट्वीट करते हुए बताया, ‘माणिक साहा होंगे त्रिपुरा के नए मुख्यमंत्री।’ साथ में उन्होंने उनके साथ एक तस्वीर भी शेयर की और उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा, ‘उन्हें पूरा विश्वास है कि पीएम मोदी के मार्गदर्शन व साहा के नेतृत्व में त्रिपुरा विकास की नई ऊंचाइयों पर पहुंचेगा।’

वहीं, त्रिपुरा के सीएम पद से इस्तीफा देने के बाद, बिप्लब कुमार देब ने केंद्रीय नेतृत्व को जिम्मेदारी देने के लिए धन्यवाद दिया।

कौन हैं माणिक साहा?
माणिक साहा पहले कांग्रेस में थे, जहां उन्होंने 2016 में पार्टी को छोड़ दिया और भाजपा में शामिल हो गए। वह 2020 में भाजपा त्रिपुरा के अध्यक्ष बने। त्रिपुरा में नवंबर 2021 में हुए चुनावों में सभी तेरह नगर निकायों में भाजपा की जीत का श्रेय माणिक साहा को दिया जाता है।

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now