Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

मणिपुर में केंद्रीय मंत्री आरके रंजन सिंह के घर में भीड़ ने लगाई आग

मणिपुर में केंद्रीय मंत्री आरके रंजन सिंह के घर में भीड़ ने लगाई आग

प्रजासत्ता नेशनल डेस्क|
पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर में बीती रात एक केंद्रीय मंत्री के घर पर भीड़ ने हमला कर दिया। भीड़ ने आरके रंजन सिंह के घर को आग लगा दी। अधिकारियों ने कहा कि केंद्रीय मंत्री आरके रंजन सिंह घटना के समय घर पर नहीं थे।

जातीय संघर्ष से प्रभावित मणिपुर में बृहस्पतिवार को भीड़ ने कम से कम दो खाली घरों में आग लगा दी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सुरक्षा बलों ने इंफाल के न्यू चेकॉन में भीड़ को तितर-बितर करने के लिए बल प्रयोग किया और भीड़ पर आंसू गैस के गोले छोड़े।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

न्‍यूज एजेंसी ANI से बात करते हुए, आरके रंजन सिंह ने कहा, “मैं इस समय आधिकारिक काम के लिए केरल में हूं। शुक्र है कि मेरे इंफाल स्थित घर पर कल रात कोई घायल नहीं हुआ। उपद्रवी पेट्रोल बम लेकर आए और मेरे घर के भूतल और पहली मंजिल को नुकसान पहुंचाया गया है। ”

पूर्वोत्तर राज्य में शांति की अपील करते हुए उन्होंने कहा, “मेरे गृह राज्य में जो हो रहा है, उसे देखकर बहुत दुख हो रहा है। मैं अब भी शांति की अपील करता रहूंगा. इस तरह की हिंसा करने वाले बिल्कुल अमानवीय हैं। ”

उल्लेखनीय है कि एक महीने पहले मणिपुर में मेइती और कुकी समुदाय के लोगों के बीच हुई जातीय हिंसा में 100 से अधिक लोगों की जान चली गई है और 300 से अधिल लोग घायल हुए हैं। सैकड़ों लोग अब भी राहत शिवरों में रहने के लिए मजबूर हैं। राज्य में शांति बहाल करने के लिए सेना और अर्धसैनिक बलों के जवानों को तैनात किया गया है। मणिपुर के 11 जिलों में कर्फ्यू लागू है, जबकि इंटरनेट सेवाएं निलंबित हैं।

Aaj Ki Khabrenbreaking news todaydaily news IndiaEnforcement DirectorateIndia government newsIndia politics newslatest hindi newslatest news Indianational headlinesnewsnews update todaypriyanka gandhisamachar todaytoday news Hinditop headlines todaytop news India

Join WhatsApp

Join Now