साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

MP global investors summit में लगेगा दिग्गज उद्योगपतियों का जमावड़ा

Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

[ad_1]

MP Global Investors Summit 2023: इंदौर में आज से ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट 2023 होने जा रहा है। इसे लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। राज्य सरकार इस समिट से भारी मात्रा में निवेश और युवाओं को रोजगार मिलने की उम्मीद जता रही है।

ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट को लकेर पीएम मोदी ने ट्वीट किया, “आज सुबह लगभग 11:10 बजे, मैं इन्वेस्ट मध्य प्रदेश – ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अपनी टिप्पणी साझा करूंगा। यह समिट मध्य प्रदेश में निवेश के विविध अवसरों को प्रदर्शित करेगा।”

जानकारी के मुताबिक, समिट के शुरू होने से अब तक कुल करीब 3.45 लाख करोड़ का निवेश आया है और 4.30 लाख से ज्यादा लोगों को रोजगार मिल चुका है। जानकारी के मुताबिक ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में लगभग 6654 उद्योगपति आ रहे हैं। समिट गुरुवार तक चलेगा।

दिग्गज उद्योगपति हो सकते हैं शामिल 

बताया जा रहा है कि आदित्य बिड़ला समूह के कुमार मंगलम बिड़ला, अडानी समूह के प्रणव अडानी, टाटा इंटरनेशनल के नोएल टाटा, बजाज फिंसर्व के सीएमडी संजीव बजाज, गोदरेज इंडस्ट्रीज के सीएमडी नादिर गोदरेज, आइटीसी के संजीव पुरी, किर्लोस्कर ब्रदर्स लिमिटेड के संजय सी किर्लोस्कर ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में शामिल हो सकते हैं।

इनके अलावा सीएट टायर्स के अनंत गोयनका, डालमिया भारत समूह के पुनीत डालमिया, एचईजी के रवि झुनझुनवाला, जेके टायर्स के रघुपति सिंघानिया, वाल्वो ग्रुप इंडिया के कमल बाली, एस्सार लिमिटेड के प्रशांत रुईया, मेदांता समूह के डा. नरेश त्रेहान समेत अन्य दिग्गज भी इस समिट का हिस्सा बन सकते हैं।

CM शिवराज बोले- MP में सिंगल टेबल सिस्टम

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने न्यूज 24 से कहा कि हमारे यहां सिंगल टेबल सिस्टम है। हम उद्योगपतियों को सभी सुविधाएं एक मंच पर प्रदान करते हैं और उनकी परेशानी सुनते हैं। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में जमीन उपलब्ध है। राज्य सरकार की नीतियां बेहद सरल हैं। उन्होंने फार्मा, ऑटोमोबाइल समेत सभी सेक्टर में निवेश की उम्मीद जताई।



[ad_2]

Source link

Join WhatsApp

Join Now