Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

मुंबई में उद्योगपति मुकेश अंबानी से मिले यूपी CM योगी आदित्यनाथ, इन मुद्दों पर हुई बात

योगी आदित्यनाथ दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी

UP CM meets Mukesh Ambani: मुंबई में गुरुवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी से मिले। दोनों ने मुंबई के ताज होटल में मुलाकात की। दोनों काफी देर साथ रहे और कई मुद्दों पर आपस में बात की। योगी आदित्यनाथ ने उन्हें उत्तर प्रदेश में निवेश करने के लिए आमंत्रित किया।

यूपी में सुरक्षा की पूरी गारंटी

Kullu Dussehra 2026 Celebration

CM योगी ने मुकेश अंबानी को यूपी में सुरक्षा की पूरी गारंटी देने का आश्वासन दिया। रिलायंस इंडस्‍ट्रीज के चेयरमैन और एमडी मुकेश अंबानी बड़ी गर्मजोशी से मुख्यमंत्री योगी से मिले। सोशल मीडिया पर दोनों की मुलाकात की तस्वीरें शेयर की जा रही हैं। इससे उत्तर प्रदेश में अंबानी के निवेश को नई दिशा मिलने की तरह देखा जा रहा है।

सूबे में निवेश के लिए मिले सीएम 

बता दें कि उत्तर प्रदेश की सरकार अपने यहां उद्योग लाने के लिए जोर-शोर से जुटी है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अर्थनगरी मुंबई पहुंचे हुए हैं। वह यहां उद्योग जगत के विभिन्न लोगों से मुलाकात कर रहे हैं। इससे पहले मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने कहा था कि सूबे में निवेश के लिए खुद जाकर लोगों से अपील करने की जरूरत है। इसलिए वो मुंबई पहुंचे हैं और इसके अच्छे परिणाम मिल रहे हैं।

 

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now