Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

नहीं रहे जेडीयू के पूर्व अध्यक्ष शरद यादव

Sharad Yadav

नई दिल्ली: जेडीयू के पूर्व अध्यक्ष शरद यादव का निधन हो गया है। शरद यादव ने 75 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। शरद यादव की तबीयत काफी दिन से खराब चल रही थी। गुरुवार शाम हालत ज्यादा बिगड़ने पर उन्हें दिल्ली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां रात 9 बजे उनका निधन हो गया।

शरद यादव की बेटी शुभाषिनी यादव ने इसकी जानकारी दी। शुभाषिनी ने ट्वीट में लिखा, ‘पापा नहीं रहे’। उनकी उम्र 75 साल थी।

उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लालू यादव, बिहार के डिप्टी CM तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा समेत कई नेताओं ने दुख जताया है।

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भी शरद यादव के निधन पर शोक जताया। राहुल ने ट्वीट कर कहा कि मैं उनसे बहुत कुछ सीखा है।

शरद यादव जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रह चुके थे. उनकी गिनती देश के समाजवादी नेताओं के तौर पर होती थी। शरद यादव की देश के सभी राजनेताओं से बेहतर संबंध थे। वो जितने नीतीश कुमार के करीबी थे उतने ही लालू प्रसाद के भी।

इसे भी पढ़ें:  Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 12 अगस्त 2025 की टॉप खबरें और अन्य समाचार

 

Aaj Ki Khabren breaking news today India government news India politics news latest news India national headlines top news India

Join WhatsApp

Join Now