Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

‘नाथूराम गोडसे भारत के पहले आतंकवादी…’, रामनवमी यात्रा पर AIMIM चीफ ओवैसी ने दिया विवादित बयान

Owaisi 1

हैदराबाद: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लमीन (AIMIM) के प्रमुख और सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने शुक्रवार को हैदराबाद में रामनवमी शोभायात्रा को लेकर विवादित टिप्पणी की। उन्होंने नाथूराम गोडसे को भारत का पहला आतंकवादी करार दिया। साथ ही गोडसे की तुलना आतंकी ओसामा बिन लादेन से भी कर डाली। ओवैसी ने कहा कि कई लोग गोडसे की फोटो हैदराबाद में घूम रहे हैं। लेकिन पुलिस चुप बैठी है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

ओवैसी ने कहा, ‘भारत के पहले आतंकवादी का नाम नाथूराम गोडसे है जिसने गांधी जी को मारा और उसकी फोटो लेकर हैदराबाद में लोग घूम रहे हैं। ये लोग कौन हैं? और ये कैसी पुलिस है जो चुप बैठी है। अगर कोई ओसामा बिन लादेन का फोटो लेकर घूमता तो पुलिस उसके घर के दरवाजे को तोड़ देती।’

ओवैसी ने गोडसे पर बनी फिल्म का किया था विरोध

नाथूराम गोडसे के प्रति नफरत भरा बयान ओवैसी ने पहली बार नहीं दिया है। इससे पहले भी कई बार उन्होंने विरोध किया है। जनवरी में नाथूराम गोडसे पर बनी फिल्म पर प्रतिबंध लगाए जाने की मांग उन्होंने केंद्र सरकार से की थी। उन्होंने सरकार से पूछा था कि क्या गोडसे पर बनी फिल्म उसी तरह प्रतिबंधित होगी, जिस तरह पीएम नरेंद्र मोदी की बीबीसी डॉक्यूमेंट्री पर प्रतिबंध लगाया गया है।

यह भी पढ़ें: 

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now