Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

NIA की बड़ी कार्रवाई, जम्मू और डोडा में अलग-अलग जगहों पर छापेमारी जारी

NIA की बड़ी कार्रवाई, जम्मू और डोडा में अलग-अलग जगहों पर छापेमारी जारी

प्रजासत्ता नेशनल डेस्क|
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने सोमवार को डोडा और जम्मू में अलग-अलग जगहों पर छापेमारी की है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक फिलहाल छापेमारी जारी है। बता दें कि NIA ने पिछले महीने चनापोरा हथियार बरामदगी मामले में जम्मू-कश्मीर में नौ स्थानों पर तलाशी ली थी।

NIA ने जिन नौ स्थानों की तलाशी ली थी, उनमें से चार श्रीनगर जिले में और पांच पुलवामा जिले में थे। NIA ने कहा कि आरोपियों के ठिकानों की तलाशी ली गई थी और मामले में संदिग्धों से डिजिटल उपकरणों समेत अन्य आपत्तिजनक सामग्रियों की बरामदगी और जब्ती हुई है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration


चार आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया था जिनके पास से 15 पिस्टल, 30 मैगजीन, 300 राउंड और एक एसयूवी जब्त की गई थी। बता दें कि हथियार बरामदगी के बाद मामला शुरू में श्रीनगर के चनापोरा पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया था। इसके बाद जून में एनआईए की ओर से दोबारा मामला दर्ज किया गया था।

इस बीच, NIA ने शनिवार को इस्लामिक स्टेट (ISIS) के एक कट्टरपंथी और सक्रिय सदस्य को दिल्ली में उसके आवास से गिरफ्तार किया था, जो भारत के साथ-साथ विदेशों में आतंकवादी संगठन से सहानुभूति रखने वालों के लिए धन इकट्ठा कर उसे सीरिया और अन्य स्थानों पर भेजने में शामिल था।

आरोपी की पहचान नई दिल्ली के बाटला हाउस निवासी मोहसिन अहमद के रूप में हुई है। केंद्रीय एजेंसी के मुताबिक, आरोपी मोहसिन अहमद ISIS का कट्टर और सक्रिय सदस्य है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, भारत और विदेशों में सहानुभूति रखने वालों से ISIS के लिए धन के संग्रह में शामिल होने के लिए उसे गिरफ्तार किया गया है।

आतंकवाद रोधी एजेंसी ने आगे कहा कि मोहसिन अहमद ISIS की गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिए इन फंडों को क्रिप्टोकरेंसी के रूप में सीरिया और अन्य जगहों पर भेज रहा था। फिलहाल इस संबंध में जांच जारी है।

अहमद को रविवार को एक स्थानीय अदालत में ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया था जहां उसे एक दिन की रिमांड पर भेज दिया गया था। वहीं आज मोहसिन अहमद को NIA की स्पेशल कोर्ट में पेश किया जाना तय माना जा रहा है।

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now